होम = देश = 150 Years of Vande Mataram: अमित शाह की अपील से बढ़ा उत्साह, जानें कैसे बन सकता है आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा

150 Years of Vande Mataram: अमित शाह की अपील से बढ़ा उत्साह, जानें कैसे बन सकता है आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा

by | Nov 7, 2025 | देश

150 Years of Vande Mataram : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि ‘वंदे मातरम’ आज भी हर भारतीय के दिल में राष्ट्रभक्ति की अमर ज्वाला प्रज्वलित करता है। यह गीत देश में एकता, देशभक्ति और युवाओं में नई ऊर्जा का प्रतीक बना हुआ है। अमित शाह ने यह बात ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कही।

गृह मंत्री ने कहा कि यह गीत सिर्फ शब्दों का समूह नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज़ है। अंग्रेजी शासन के खिलाफ इस गीत ने देशवासियों को एकजुट किया और स्वतंत्रता की चेतना को प्रबल किया। इसने देश के वीर क्रांतिकारियों में मातृभूमि के प्रति गर्व, समर्पण और बलिदान की भावना जगाई।

150 साल पूरे

‘वंदे मातरम’ की रचना 7 नवंबर 1875 को हुई थी। इसके 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अगले एक साल तक यानी 7 नवंबर 2026 तक इसका विशेष स्मरण वर्ष मनाया जाएगा। अमित शाह ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ मिलकर ‘वंदे मातरम’ का पूरा संस्करण गाएं, ताकि यह भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बना रहे।

पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय उत्सव का शुभांरभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया है।

स्मरणोत्सव के दौरान होंगे देशभर में आयोजन

स्मरणोत्सव के तहत पूरे देश में सांस्कृतिक, शैक्षणिक और जनसहभागिता वाले आयोजन होंगे। मुख्य समारोह के दौरान देशभर के लोग वंदे मातरम का सामूहिक गायन करेंगे। इस अवसर का उद्देश्य गीत के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना है।

बंगाल