Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए पहला जत्था बुधवार को रवाना हो गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर कैंप से जत्थे को हरी झंडी दिखाई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु निकल गए हैं। 38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा पहलगाम और बालटाल रुट से होगी। इसका समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यह यात्रा 52 दिन चली थी, इसमें 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
क्या बोले मनोज सिन्हा
जत्था रवाना करने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने यात्रा के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। देशभर से श्रद्धालु यहां आए हैं। उत्साह बहुत अधिक है। भोलेनाथ के भक्त सभी आतंकी हमलों को दरकिनार कर भारी संख्या में यहां पहुंचे हैं। मुझे उम्मीद है कि इस साल की यात्रा पिछली यात्राओं से भी बेहतर होगी।
#WATCH जम्मू | श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना होने के लिए तैयार है और श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के नारे लगा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज से शुरू हो रही श्री अमरनाथ जी यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर… pic.twitter.com/C9w4bRiZMU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2025
लोगों को है विश्वास
जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि हजारों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं। अभी दो महीने पहले एक अलग माहौल बना था, लेकिन आज हम देख सकते हैं कि कैसे श्रद्धालु बाबा भोले के नारे लगा रहे हैं। लोगों को विश्वास है कि वे सुरक्षित हाथों में हैं।
अमरनाथ यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ख्याल
- अपना मेडिकल सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड साथ रखें।
- ऊनी कपड़े, रेनकोट, पानी बॉटल, जरूरी दवाएं साथ रखें।
- थकान और शुगर की कमी से बचने के लिए कार्बोहइड्रेट युक्त खाना खाएं।
- शराब, धूम्रपान और कैफीन का सेवन न करें।
- किसी बीमार यात्री की हर बात पर तुरंत विश्वास न करें।
- अगर आपको ऊंचाई से डर लगता है तो उसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
QUAD ने एकजुटता दिखाकर पाक को दुत्कारा, जॉइंट स्टेटमेंट में की पहलगाम हमले की निंदा

