होम = देश = AI स्टार्टअप ने बदली किस्मत, अरविंद श्रीनिवास बने भारत के सबसे यंग बिलेनियर

AI स्टार्टअप ने बदली किस्मत, अरविंद श्रीनिवास बने भारत के सबसे यंग बिलेनियर

by | Oct 2, 2025 | देश

Arvind Sriniva :  चेन्नई में जन्मे अरविंद श्रीनिवास ने भारत में सबसे युवा बिलेनियर का खिताब हासिल कर लिया है। यह जानकारी M3M Hurun इंडिया रिच लिस्ट 2025 से मिली है। उन्होंने साल 2022 में Perplexity AI नामक AI स्टार्टअप की स्थापना की थी, जो अब तेजी से लोकप्रिय हो चुका है।

Perplexity AI की सफलता

Perplexity AI प्लेटफॉर्म में हाल ही में यूजर बेस में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है और अब इसके 2.2 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। इसके साथ ही अरविंद श्रीनिवास की नेटवर्थ 21,190 करोड़ रुपये आंकी गई है।

भारत में अरबपतियों की बढ़ती संख्या

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में अब कुल 358 अरबपति हैं, जबकि 1,687 लोग ऐसे हैं जिनकी कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। लिस्ट में अन्य युवा उद्यमियों में जेप्टो के को-फाउंडर कैवल्य वोहरा (22) और आदित पालीचा (23) जैसे नाम शामिल हैं।

अरविंद श्रीनिवास का पृष्ठभूमि

अरविंद का जन्म 7 जून 1994 को चेन्नई में हुआ था। बचपन से ही उन्हें विज्ञान में रुचि थी और वे समस्याओं को हल करने में माहिर थे। उन्होंने रिइनफोर्समेंट लर्निंग, इमेज जेनरेशन और ट्रांसफॉर्मर-बेस्ड विज़न मॉडल्स जैसे आधुनिक AI तकनीकों पर काम किया।

ये भी पढ़े : Vijayadashami 2025 : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, जानें क्या दिया संदेश

बंगाल