होम = State = जम्मू कश्मीर = जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से CRPF के तीन जवानों की मौत, 10 घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से CRPF के तीन जवानों की मौत, 10 घायल

Accident in Udhampur : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के कंडवा-बसंतगढ़ इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को ले जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ हादसा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। उधमपुर के एडिशनल एसपी संदीप भट ने जानकारी दी कि सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा सकता है।

रास्ते पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़

हादसा उस समय हुआ जब CRPF की टुकड़ी नियमित ड्यूटी पर थी और वह एक वाहन में सवार होकर कंडवा-बसंतगढ़ रूट पर जा रही थी। बताया जा रहा है कि पहाड़ी रास्ते पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गहरी खाई में जा गिरा। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि खराब सड़क, तीव्र मोड़ और वाहन पर नियंत्रण खो जाना इसकी वजह हो सकते हैं। इस दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शहीद हुए जवानों के परिवारों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा बलों की आवाजाही के दौरान आने वाली कठिनाइयों और खतरों को उजागर किया है।

Tags : Accident

बंगाल