होम = देश = President Draupadi Murmu : सबरीमाला दौरे पर हादसा टला, राष्ट्रपति मुर्मू हेलिकॉप्टर हादसे में बाल-बाल बचीं

President Draupadi Murmu : सबरीमाला दौरे पर हादसा टला, राष्ट्रपति मुर्मू हेलिकॉप्टर हादसे में बाल-बाल बचीं

by | Oct 22, 2025 | देश

President Draupadi Murmu : केरल के पथानामथिट्टा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार यानी आज सुबह सबरीमाला मंदिर के दर्शन के लिए जा रही थीं, तभी उनका हेलीकॉप्टर अचानक कंक्रीट के गड्ढे में धंस गया। यह घटना प्रमादम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में हुई, जहां अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और राष्ट्रपति सुरक्षित हैं।

लैंड करते समय पहिया नीचे धंस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर के लैंड करते ही उसका पहिया अचानक नीचे धंस गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और मिलकर हाथों से धक्का देकर हेलीकॉप्टर को गड्ढे से बाहर निकाला। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खराब मौसम के चलते प्रमादम स्टेडियम में हुई लैंडिंग

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पंबा के पास निलक्कल में तय थी, लेकिन खराब मौसम के चलते आखिरी समय में प्रमादम स्टेडियम को चुना गया। अधिकारियों ने रातों-रात यहां कंक्रीट डालकर हेलीपैड तैयार किया था, लेकिन संभवतः वह सुबह तक पूरी तरह से सूखा नहीं था। इसी वजह से हेलीकॉप्टर के पहिए नीचे धंस गए। इस हादसे के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने बिना किसी देरी के सड़क मार्ग से पंबा के लिए प्रस्थान किया।

ये भी पढ़े – World University Rankings 2026: Oxford बना विश्व की टॉप यूनिवर्सिटी, भारत शीर्ष 100 से बाहर!

दक्षिण भारत के राज्यों के दौरे पर द्रौपदी मुर्मू

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों दक्षिण भारत के चार राज्यों के दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचकर अपने दौरे की शुरुआत की थी। आज उनका कार्यक्रम सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने का था। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

बंगाल