Gold-Silver Rates: नवंबर का पहला दिन निवेशकों और ग्राहकों के लिए मिला-जुला रहा। जहां एक ओर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर चांदी ने बढ़त दर्ज कर बाजार को चौंका दिया। दिवाली के बाद से लगातार उतार-चढ़ाव के बीच 1 नवंबर को पहली बार सोने के भाव में स्पष्ट कमी दर्ज की गई है।
सभी कैरेट में गिरावट
1 नवंबर को 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में गिरावट आई। सबसे शुद्ध 24 कैरेट सोना अब 10 ग्राम के लिए ₹1,23,000 पर बिक रहा है, जो कल से ₹280 कम है। 100 ग्राम सोना ₹2,800 घटकर ₹12,30,000 पर पहुंच गया। वहीं, 8 ग्राम का भाव ₹98,400 और 1 ग्राम सोना ₹12,300 दर्ज किया गया। 22 कैरेट सोना, जो आमतौर पर गहनों में इस्तेमाल होता है, उसमें भी गिरावट देखी गई।
10 ग्राम का भाव ₹1,12,750 रह गया, जो ₹250 की कमी दर्शाता है। 100 ग्राम सोना ₹11,27,500, 8 ग्राम ₹90,200 और 1 ग्राम ₹11,275 पर आ गया। 18 कैरेट सोना, जो डिजाइनर ज्वेलरी में अधिक पसंद किया जाता है, में भी भाव नीचे गए। 10 ग्राम का रेट ₹92,250 रहा, जो ₹210 सस्ता हुआ है। 100 ग्राम सोना ₹9,22,500 पर दर्ज किया गया, जबकि 8 ग्राम और 1 ग्राम के दाम क्रमशः ₹73,800 और ₹9,225 तक गिर गए।
चांदी ने दिखाई मजबूती
सोने की गिरावट के उलट, चांदी ने बाजार में बढ़त दिखाई। 1 किलो चांदी ₹1,000 बढ़कर ₹1,52,000 पर पहुंच गई। वहीं 100 ग्राम चांदी ₹15,200, 10 ग्राम ₹1,520, 8 ग्राम ₹1,216 और 1 ग्राम ₹152 पर बिक रही है।
MCX मार्केट का हाल
31 अक्टूबर को MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर दिसंबर डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट ₹224 यानी 0.18% गिरकर ₹1,21,284 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। जबकि चांदी के कॉन्ट्रैक्ट में ₹112 (0.08%) की हल्की बढ़त दर्ज हुई और यह ₹1,48,399 प्रति किलो पर बंद हुआ।
दिवाली के बाद नवंबर की शुरुआत में सोने की चमक थोड़ी फीकी जरूर पड़ी, लेकिन चांदी ने अपने दम पर बाजार में रौनक बनाए रखी। अब नजर रहेगी कि आने वाले दिनों में यह रुझान कब तक कायम रहता है।
ये भी पढ़े – चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आज शाम टकराएगा आंध्र तट से, कई राज्यों में अलर्ट जारी

