होम = देश = संसद में आज बड़ा धमाका! चुनाव सुधारों पर छिड़ेगी सबसे तीखी जंग – कौन पलड़े में भारी पड़ेगा?

संसद में आज बड़ा धमाका! चुनाव सुधारों पर छिड़ेगी सबसे तीखी जंग – कौन पलड़े में भारी पड़ेगा?

by | Dec 9, 2025 | देश

Parliament Winter Session : संसद के शीतकालीन सत्र का सातवां दिन सोमवार को सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई। आज लोकसभा में लंबे समय से टल रहे चुनाव सुधारों पर 10 घंटे की बड़ी चर्चा शुरू होगी। विपक्ष इस मुद्दे को बार-बार उठाता रहा है, और अब उसे खुलकर बोलने का मौका मिल रहा है।

राहुल गांधी करेंगे विपक्ष की शुरुआत

मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे। वे हाल के महीनों में चुनाव आयोग और BJP पर ‘वोटचोरी’ के आरोप लगाते रहे हैं। माना जा रहा है कि आज भी वे यही मुद्दा उठाएंगे और कुछ नए तथ्य या सबूत भी पेश कर सकते हैं। चर्चा के दौरान विशेष जांच रिपोर्ट (SIR) का मुद्दा भी गर्म होने की उम्मीद है। विपक्ष चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया पर कड़े सवाल खड़े कर सकता है।

क्षेत्रीय दल मिलकर BJP और चुनाव आयोग पर निशाना साधेंगे

चुनाव सुधारों पर कांग्रेस को TMC, DMK, AAP, SP और RJD जैसे क्षेत्रीय दलों का पूरा समर्थन मिलने की संभावना है। चर्चा का जवाब अंत में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल देंगे।

राज्यसभा: ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पर विशेष चर्चा

राज्यसभा में दोपहर 1 बजे से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर खास चर्चा होगी। कल लोकसभा में इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

राज्यसभा में कौन बोलेगा?

चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे और समापन भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे। इसके अलावा राधामोहन दास अग्रवाल, के. लक्ष्मण, घनश्याम तिवारी और सतपाल शर्मा भी अपनी बात रखेंगे।

बंगाल