होम = देश = वंदे मातरम् के 150 वर्ष, संसद में अमित शाह का सन्देश ‘यह गीत नहीं, देश का संस्कार है…

वंदे मातरम् के 150 वर्ष, संसद में अमित शाह का सन्देश ‘यह गीत नहीं, देश का संस्कार है…

by | Dec 9, 2025 | देश

Amit Shah: राज्यसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब वंदे मातरम्के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक विशेष चर्चा आयोजित की गई। इस राष्ट्रीय गीत की विरासत, उसके राजनीतिक-सांस्कृतिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान को लेकर सदन में विभिन्न दलों के सांसदों ने अपने विचार रखे।

इसी दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक और भावनात्मक शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का प्रतीक है। शाह ने कहा कि “वंदे मातरम् पहले भी ज़रूरी था, आज भी है,” और यह राष्ट्रभावना को एकजुट करने वाली ऐसी पहचान है, जिसकी प्रासंगिकता समय के साथ और भी बढ़ती गई है। उन्होंने इसे उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरणा बताया, जिन्होंने इसकी धुन सुनकर संघर्ष का साहस पाया।

बंगाल