होम = देश = हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से 12 लोगों की मौत

हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से 12 लोगों की मौत

by | Oct 24, 2025 | देश

Bus Accident Andhra Pradesh : हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर आज शुक्रवार (24 अक्टूबर) को एक भयानक एक्सीडेंट हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि कर्नूल जिले के कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकपुर इलाके में एक बस में भीषण आग लग गई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जल गई।  हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है। इस हादसे को लेकर पुलिस के हवाले से बताया कि अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, कालेश्वरम ट्रेवल्स की बस बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर एक बाइक से टकरा गई। इसके बाद बस में भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बस में ड्राइवर और असिस्टेंट को मिलाकर कुल 42 लोग सवार थे। अभी तक 15 लोगों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। अहम बात यह भी है कि इससे पहले भी कई बस हादसे हो चुके हैं।

कितने लोगों की गई जान

इस बस हादसे की वजह से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। एसपी विक्रांत पाटिल ने कहा कि हादसे में 10 से ज्यादा लोगों ने जान जा चुकी है। जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, उनका इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे को लेकर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, ”कर्नूल जिले के चिन्नेटेकूर गांव के पास हुए भीषण बस एक्सीडेंट के बारे में जानकर स्तब्ध हूं, जिन परिवारों ने अपने करीबियों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों और प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।”

राष्ट्रपति ने भी हादसे पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ”आंध्र प्रदेश के कर्नूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

बंगाल