Lifestyle : बारिश का मौसम दिल को भले ही सुकून दे, लेकिन हमारे बालों के लिए यह समय परेशानी भरा हो सकता है। दरअसल, हवा में नमी बढ़ने से स्कैल्प चिपचिपा हो जाता है और बाल झड़ने लगते हैं, लेकिन चिंता मत कीजिए, अगर आप कुछ आसान बातों का ध्यान रखें, तो मानसून में भी आपके बाल हेल्दी और मजबूत रह सकते हैं।
1. बालों को ज्यादा देर गीला न रखें
अगर आप बारिश में भीग गए हैं या नहाए हैं, तो बालों को जल्दी सुखा लें। ज्यादा देर तक गीले बाल रखने से फंगल इंफेक्शन और डैंड्रफ हो सकता है।
2. हल्का तेल लगाएं
नारियल या बादाम का तेल हल्के हाथों से स्कैल्प में लगाएं और एक घंटे बाद बाल धो लें। ज्यादा भारी तेल लगाने से स्कैल्प और बाल चिपचिपे हो जाते हैं।
3. स्कैल्प को साफ रखें
हफ्ते में 2 बार माइल्ड शैम्पू से बाल धोना जरूरी है बारिश में गंदगी और पसीना बालों की जड़ों में जम जाता है, जिससे बाल कमजोर होकर गिरने लगते हैं।
4. गुनगुने पानी से बाल धोएं
ना ज्यादा ठंडा और ना ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल करें हल्के गुनगुने पानी से बाल धोने से स्कैल्प साफ होता है और बालों की चमक बनी रहती है।
5. हेयर स्टाइलिंग से दूर रहें
जेल, स्प्रे, स्ट्रेटनर या हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कम करें ये बालों को सूखा और कमजोर बना देते हैं।
6. खाना हेल्दी रखें
अपनी डाइट में प्रोटीन और आयरन जरूर शामिल करें जैसे दालें, पालक, अंडे, नट्स आदि इससे बाल अंदर से मजबूत बनते हैं।
बस, इन आसान बातों को फॉलो करें और बारिश में भी आपके बाल चमकदार, मजबूत और हेल्दी रहेंगे।

