Raksha Bandhan Muhurat: 9 अगस्त के दिन सभी बहनें प्रेम, विश्वास व रक्षा की डोर अपने भाइयों की कलाई पर बांधेगी। इस बार का रक्षाबंधन काफी उत्तम माना जा रहा है। इस दिन कई शुभ योगों का शुभ संयोग बन रहा है।
उदया तिथि के अनुसार, 9 अगस्त को रक्षाबंधन
श्रावण पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी 8 अगस्त 2025 को दोपहर 02:12 बजे से। श्रावण पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी 8 अगस्त 2025 को दोपहर 01:24 बजे पर। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व 2025 में 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा काल नहीं है।
रक्षाबंधन 2025 शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
- सौभाग्य योग- सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग- 9 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक
जानें राहुकाल समय
लेकिन इस दिन सुबह 9:07 बजे से सुबह 10:47 बजे तक एक घंटा 4 मिनट के लिए राहुकाल रहेगा। इस दौरान राखी न बांधें। आगे देखें सही डेट, राखी बांधने का टाइम, मुहूर्त, राहुकाल, चंद्रमा की स्थिति समेत रक्षा बंधन 2025 से जुड़ी जरूरी जानकारी। 9 अगस्त को श्रावण नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धी योग और सौभाग्यकारक शिव योग बन रहे हैं।
95 साल बाद बना एक शुभ संयोग
दरअसल, अक्सर भद्रा का साया राखी के त्यौहार पर देखने को मिलता है। लेकिन इस बार 2025 में राखी बंधने के मुहूर्त में भद्रा नहीं लग रही है। सुबह करीब डेढ़ घंटे का राहुकाल जरुर लग रहा है। इस बीच ये भी अच्छी बात है कि इस बार का रक्षाबंधन 95 साल बाद एक शुभ संयोग भी पड़ रहा है। 2025 मंगल का साल है इसलिए इस बार लाल रंग की राखी बांधने से बचे।
राखी बांधते समय बोले ये मंत्र —
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वामभि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती है। बदले में भाई जीवन भर बहन की रक्षा करने का वचन देता है।
ये भी पढ़े : Raksha Bandhan 2025: राखी में तीन गांठों की परंपरा क्या है, जानिए क्या हैं पवित्र मतलब?

