Teddy Day 2026: वैलेंटाइन वीक आते ही माहौल में एक अलग ही रोमांस घुल जाता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक हर दिन प्यार जताने का एक नया बहाना बन जाता है। इस घड़ी में 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। यह वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन होता है, जिसे कपल्स खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं।
टेडी डे पर लोग अपने पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं, क्योंकि टेडी सिर्फ एक खिलौना नहीं होता… यह केयर, अपनापन और साथ का प्रतीक भी होता है। खास बात यह है कि टेडी के साथ अगर आप कुछ दिल से निकली लाइनें भी बोल दें या मैसेज में लिख दें, तो आपका गिफ्ट कई गुना ज्यादा यादगार बन जाता है।
टेडी डे क्यों होता है इतना खास
टेडी डे का सबसे प्यारा पहलू यही है कि इसमें प्यार के साथ “क्यूटनेस” भी जुड़ी होती है। कई बार हम अपने जज़्बात खुलकर नहीं कह पाते, लेकिन एक टेडी और कुछ प्यार भरे शब्द हमारे दिल की बात सामने वाले तक आसानी से पहुंचा देते हैं। इस दिन का मतलब होता है। रिश्ते में पार्टनर को स्पेशल फील कराना ,पुराने पलों को फिर से जीना।
टेडी गिफ्ट करते वक्त क्या कहना चाहिए
अक्सर लोग टेडी तो दे देते हैं, लेकिन साथ में कुछ बोलते नहीं। जबकि टेडी डे पर बोली गई छोटी सी लाइन भी आपके रिश्ते में बड़ा असर डाल सकती है।
टेडी डे को यादगार कैसे बनाएं
अगर आप टेडी डे को सच में खास बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ गिफ्ट नहीं थोड़ा सा एहसास भी दीजिए। टेडी के साथ चॉकलेट दें ,एक हैंडरिटन नोट लिखें । टेडी डे प्यार को जताने का सबसे क्यूट और सबसे आसान तरीका है। एक टेडी, कुछ मीठे शब्द और थोड़ी सी फीलिंग… यही किसी के दिन को खास बना देती है। तो 10 फरवरी टेडी डे 2026 पर अपने लव वन को टेडी देते वक्त बस इतना जरूर कहिए “मैं तेरा टेडी बियर…और तू मेरी दुनिया।”
ये भी पढ़ें: मथुरा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या, दूध में मिलाकर पीया जहर

