Silent Heart Attack : आजकल हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। इनमें साइलेंट हार्ट अटैक भी होता है, जिसमें लक्षण साफ दिखाई नहीं देते। इसका मुख्य संकेत है लगातार थकान, क्योंकि दिल खून ठीक से पंप नहीं कर पाता। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए और समय-समय पर जांच करानी चाहिए।
ऑफिस में लगातार घंटों तक बैठे रहने की आदत दिल की सेहत के लिए अनेक खतरनाक परिणाम लेकर आ सकती है, जिसमें साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा भी शामिल है। सामान्य हार्ट अटैक से अलग, साइलेंट हार्ट अटैक में शरीर में ज्यादा चेतावनी संकेत नहीं मिलते, जिससे यह खतरा और भी अधिक गंभीर हो जाता है।
साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षण
- जैसे आपको फ्लू हो गया हो।
- सीने या पीठ के ऊपरी हिस्से में मसल्स का दर्द।
- जबड़े, हाथों या पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द।
- बहुत ज्यादा थकान।
- अपच महसूस होना।
नॉर्मल हार्ट अटैक के लक्षण
- सीने में दर्द जो कई मिनट तक रहे
- सांस लेने में तकलीफ
- चक्कर आना
- सिर हल्का लगना
- ठंडा पसीना आना
- मतली या उल्टी
- बिना कारण थकान रहना
कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स और आपकी आदतें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देती हैं, जैसे-
- वजन ज्सादा होना
- व्यायाम न करना
- हाई ब्लड प्रेशर
- हाई कोलेस्ट्रॉल
- ज्यादा नमक, ऑयली और स्पाइसी फूड खाना
- हाई ब्लड शुगर
- स्ट्रेस लेना
- स्मोकिंग
रिस्क फैक्टर भी जानें
- परिवार में हार्ट डिजीज का इतिहास होना
- 45 साल से ज्यादा उम्र के पुरुष
- 55 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं
- मेनोपॉज के बाद की महिलाएं
बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- दिल को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है कि नियमित अंतराल पर उठकर कुछ हल्की स्ट्रेचिंग या चहलकदमी करें।
- खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, संतुलित आहार लें और धूम्रपान और शराब से दूर रहें।
- पर्याप्त नींद लें और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): इस चैनल की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी केवल सामान्य जागरूकता हेतु है, इसे चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी बीमारी, उपचार या दवा के लिए हमेशा योग्य चिकित्सक से परामर्श लें। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।

