Navratri Fasting Tips : नवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान लाखों लोग व्रत रखकर मां दुर्गा की उपासना करते हैं। माना जाता है कि उपवास न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन को दुरुस्त करने का भी अवसर देता है। हालांकि, अक्सर लोग उपवास के नाम पर ऐसी चीजें खा लेते हैं जिनसे कैलोरी जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है। यही वजह है कि डाइट को बैलेंस रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
व्रत में ज्यादा कैलोरी लेने की आम गलतियां
- तली-भुनी चीजें: साबूदाना वड़ा, आलू की टिक्की या कुट्टू की पूरी डीप फ्राइड होकर ज्यादा तेल और फैट देती हैं।
- मीठा का अधिक सेवन: हलवा, नारियल लड्डू या मखाने की खीर स्वादिष्ट जरूर हैं, लेकिन शुगर और कैलोरी की मात्रा बढ़ा देती हैं।
- फल का ओवरडोज: फल सेहतमंद हैं, मगर बार-बार और ज्यादा फल खाने से फ्रक्टोज और कैलोरी बढ़ जाती है।
- ड्राई फ्रूट्स की ओवरक्वांटिटी: बादाम, काजू और किशमिश पोषण से भरपूर हैं, लेकिन इनकी मात्रा नियंत्रित न रखने पर वजन बढ़ सकता है।
डाइट को बैलेंस करने के उपाय
- डीप फ्राई की बजाय उबले या हल्के रोस्टेड आलू-शकरकंद लें।
- स्मूदी या खीर में लो-फैट दूध और दही का प्रयोग करें।
- मीठे में गुड़, खजूर या शहद का इस्तेमाल करें, लेकिन सीमित मात्रा में।
- दिनभर बार-बार फल खाने के बजाय एक वक्त पर मिक्स फ्रूट सलाद लें।
- रोज सिर्फ 5-6 बादाम, 1-2 अखरोट और कुछ किशमिश पर्याप्त हैं।
- पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी और नींबू पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखें।
कौन-कौन सी है व्रत रेसिपी ?
- समक चावल की खिचड़ी या इडली।
- डीप फ्राई की जगह ड्राई रोस्टेड मखाने।
- शकरकंद चाट।
- कम तेल में बना राजगीरा पराठा।
- ग्रीन टी और हर्बल टी।
ये भी पढ़े – Navratri 2025 : साल में चार बार मनाई जाती है नवरात्र, जानें हर एक का अर्थ और महत्व
विशेषज्ञों का कहना है कि नवरात्रि उपवास (Navratri Fasting Tips) का असली मकसद शरीर और मन को शुद्ध करना है। लेकिन अगर इस दौरान अनजाने में ज्यादा कैलोरी का सेवन कर लिया जाए तो इसका लाभ कम हो सकता है। इसलिए संतुलित मात्रा में भोजन करना, तैलीय और मीठे पकवानों से दूरी रखना और हेल्दी विकल्प चुनना ही व्रत को सफल और स्वास्थ्यवर्धक बना सकता है।

