होम = लाइफस्टाइल = LPG की बचत के लिए बनाएं झटपट तैयार होने वाले ये आसान मील, 15 मिनट में हो जाएगा खाना तैयार

LPG की बचत के लिए बनाएं झटपट तैयार होने वाले ये आसान मील, 15 मिनट में हो जाएगा खाना तैयार

LPG Gas Saving Recipes: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। एलपीजी गैस सिलेंडर की मांग बढ़ने के कारण कई जगहों पर लोग गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं। सरकार की ओर से स्थिति को संभालने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। ऐसे समय में कई लोग गैस की बचत करने के उपाय ढूंढ रहे हैं। अगर आप भी कम गैस में जल्दी बनने वाले खाने की तलाश में हैं, तो कुछ ऐसे मील हैं जिन्हें सिर्फ 15 मिनट में तैयार किया जा सकता है और जो पेट भी भर देते हैं।

किनोआ पुलाव

किनोआ पुलाव एक हेल्दी और जल्दी बनने वाला विकल्प है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले किनोआ को कुछ देर के लिए भिगो दें। इसके बाद पैन में थोड़ा घी या तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं। फिर अपनी पसंद की हरी सब्जियां और मसाले डालकर भूनें। अब भीगा हुआ किनोआ डालकर हल्का चलाएं और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर लगभग 10 मिनट तक ढककर पकने दें।

हरा-भरा पुलाव

वन-पॉट मील के तौर पर हरा-भरा पुलाव भी अच्छा विकल्प है। इसके लिए धनिया, पुदीना, हरी मिर्च और अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें। चावल को पहले से भिगो दें। अब कुकर में घी गर्म कर उसमें लौंग, तेज पत्ता, इलायची और जीरा जैसे साबुत मसाले डालें। इसके बाद सब्जियां और तैयार पेस्ट डालकर भूनें। नमक-मिर्च मिलाने के बाद चावल और पानी डालें और एक सीटी आने तक पकाएं।

उपमा

नाश्ते के लिए उपमा एक आसान और जल्दी बनने वाली डिश है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में जीरा, राई और करी पत्ता भून लें। इसके बाद मसाले मिलाकर हल्की रोस्ट की हुई सूजी डालें। अब इसमें पानी डालकर धीमी आंच पर लगभग 5 मिनट तक पकाएं। कुछ ही समय में स्वादिष्ट उपमा तैयार हो जाएगा।

नूडल सूप

अगर हल्का और जल्दी बनने वाला लंच चाहिए तो नूडल सूप भी एक अच्छा विकल्प है। पहले नूडल्स को उबालकर अलग रख लें। इसके बाद पैन में तेल गर्म करके उसमें लहसुन और प्याज भूनें। फिर गाजर, पत्ता गोभी और बीन्स जैसी सब्जियां डालें। इसमें वेजिटेबल स्टॉक या पानी मिलाएं और नमक व सोया सॉस डालें। अब उबले हुए नूडल्स डालकर 2–3 मिनट पकाएं। आखिर में हरी प्याज, काली मिर्च और थोड़ा नींबू का रस डालकर सर्व करें।

ये भी पढ़ें: शरीर में कैल्शियम की कमी क्यों होती है? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

बंगाल