Mental Health: तनाव, चिंता और डिप्रेशन आम समस्या बनती जा रही हैं, लेकिन इलाज और समझ की अब भी कमी है। आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) एक गंभीर विषय बनता जा रहा है। काम का दबाव, रिश्तों में तनाव, सोशल मीडिया की तुलना और भविष्य की चिंता ने लोगों के मानसिक संतुलन को प्रभावित किया है। खासकर युवा वर्ग में डिप्रेशन, एंग्जायटी और तनाव की समस्या तेजी से बढ़ रही है।
विद्वानों का कहना है कि मानसिक बीमारी उतनी ही असली होती है जितनी कोई शारीरिक बीमारी। लेकिन भारत में आज भी मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की गलतफहमियाँ जुड़ी हुए हैं। लोग इस बारे में खुलकर बात नहीं करते, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, हर चार में से एक व्यक्ति किसी न किसी मानसिक समस्या से ग्रसित है, लेकिन केवल 10% लोग ही इलाज करवाते हैं। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी है।
आजकल क्यों बढ़ रही हैं मानसिक समस्याएं?
- बहुत काम का दबाव
- रिश्तों में परेशानी
- सोशल मीडिया पर तुलना
- पढ़ाई और करियर की चिंता
- अकेलापन
इन सब वजहों से लोग अंदर ही अंदर परेशान रहते हैं।
मानसिक बीमारियों के लक्षण (संकेत)
- बार-बार दुखी रहना
- नींद ना आना या बहुत ज़्यादा सोना
- किसी चीज़ में मन न लगना
- चिड़चिड़ापन
- खुद को नुकसान पहुंचाने के विचार आना
अगर ये लक्षण लगातार दिखें, तो मदद लेना बहुत जरूरी है।
क्या हैं इलाज और समाधान?
- परिवार और दोस्तों से बात करें
- डॉक्टर या काउंसलर से मिलें
- योग, ध्यान (मेडिटेशन) और व्यायाम करें
- सोशल मीडिया से थोड़ा ब्रेक लें
- भरपूर नींद और अच्छा खाना खाएं
ये भी पढ़े: Monsoon Recipe: मानसून में स्वाद और सेहत का संगम, जानिए बारिश के मौसम की खास रेसिपीज़
मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। जैसे हम बुखार या चोट में डॉक्टर के पास जाते हैं, वैसे ही मन की तकलीफ में भी मदद लेना गलत नहीं है। अगर आप खुद या कोई अपना इस दौर से गुजर रहा है, तो चुप मत रहें बात करें और सही सलाह लें।

