Holi Cleaning Tips: होली का त्योहार रंगों और खुशियों का प्रतीक है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर उत्सव का आनंद लेते हैं। हालांकि कई बार होली खेलने के बाद घर की दीवारों पर रंग के दाग लग जाते हैं, जिन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। अगर समय रहते इन्हें साफ न किया जाए तो दाग और भी जिद्दी हो सकते हैं। ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से दीवारों पर लगे होली के रंग को आसानी से साफ किया जा सकता है।
बेकिंग सोडा और पानी का इस्तेमाल करें
दीवारों पर लगे हल्के रंग के दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा उपयोगी हो सकता है। इसके लिए थोड़ा सा बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें और फिर साफ कपड़े से पोंछ दें। इससे रंग के निशान काफी हद तक हल्के हो सकते हैं।
सिरके और पानी का घोल
सिरका भी दाग हटाने में मददगार माना जाता है। एक स्प्रे बोतल में सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाकर दाग वाली जगह पर छिड़काव करें। कुछ मिनट बाद मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें। इससे दीवारों पर लगे रंग के दाग कम हो सकते हैं।
टूथपेस्ट से भी हट सकते हैं दाग
दीवारों पर लगे छोटे और जिद्दी दाग को हटाने के लिए साधारण सफेद टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। थोड़ा सा टूथपेस्ट दाग पर लगाकर मुलायम कपड़े या स्पंज से हल्के हाथों से रगड़ें और बाद में साफ कपड़े से पोंछ दें।
हल्के साबुन के पानी का उपयोग
अगर दीवारों पर ज्यादा रंग नहीं लगा है तो हल्के साबुन वाले पानी से भी सफाई की जा सकती है। इसके लिए गुनगुने पानी।
ये भी पढ़ेंं: Haircare Tips: क्या होली के रंगों से खराब हो गए है बाल? इन घरेलू उपायों से फिर पाएं सॉफ्ट और शाइनी हेयर

