होम = लाइफस्टाइल = Holi 2026: होली खेलने से पहले जान लें जरूरी नियम, केमिकल वाले गुलाल से ऐसे करें बचाव

Holi 2026: होली खेलने से पहले जान लें जरूरी नियम, केमिकल वाले गुलाल से ऐसे करें बचाव

Holi 2026: होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन उत्साह के बीच सेहत और स्किन की अनदेखी भारी पड़ सकती है। पहले लोग घर में ही प्राकृतिक रंग और गुलाल तैयार करते थे, लेकिन अब बाजार में मिलने वाले कई रंगों में हानिकारक केमिकल मिलाए जाते हैं। इनमें मौजूद लेड और अन्य तत्व त्वचा पर रैशेज, खुजली, जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। ऐसे में होली खेलने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है।

केमिकल रंगों से क्यों रहें सतर्क?

बाजार में मिलने वाले कई रंगों में हानिकारक रसायन पाए जाते हैं। ये त्वचा को नुकसान पहुंचाने के साथ आंखों और बालों के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं। बेहतर है कि आप ऑर्गेनिक रंगों का चुनाव करें। अगर संभव हो तो घर पर ही फूलों या हल्दी से प्राकृतिक रंग तैयार करें और मेहमानों से भी नेचुरल रंगों से होली खेलने का आग्रह करें।

चेहरे पर लगाएं तेल

होली खेलने से पहले सुबह उठकर चेहरे पर सरसों या नारियल तेल की अच्छी परत लगा लें। इससे त्वचा पर एक सुरक्षा लेयर बन जाती है और रंग सीधे स्किन में नहीं समाते। भले ही चेहरा थोड़ा ऑयली दिखे, लेकिन यह तरीका स्किन को नुकसान से बचाने में कारगर है।

पेट्रोलियम जेली और सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

अगर तेल लगाना पसंद न हो तो पेट्रोलियम जेली की मोटी परत लगाई जा सकती है। साथ ही, यदि आप खुले में होली खेल रहे हैं तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे धूप और रंग दोनों से त्वचा को सुरक्षा मिलती है।

होंठ और नाखून भी हैं संवेदनशील

होंठों की त्वचा बेहद नाजुक होती है, इसलिए उन पर अच्छा लिप बाम लगाना न भूलें। रंगों से होंठ फट सकते हैं या छिल सकते हैं।
नाखूनों को सुरक्षित रखने के लिए नेल पेंट लगाएं। पुरुष चाहें तो ट्रांसपेरेंट नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। नाखूनों के अंदर की सतह पर भी हल्की परत लगा लें, जिससे रंग अंदर तक न जाए।

पूरे शरीर को दें सुरक्षा

सिर्फ चेहरा ही नहीं, हाथ-पैर और शरीर के बाकी हिस्सों को भी बचाना जरूरी है। फुल स्लीव्स कपड़े पहनें और चाहें तो शरीर पर हल्का तेल लगा लें। ऐसे जूते या फुटवियर चुनें जो पैरों को पूरी तरह ढकें और फिसलन से बचाएं।

ये भी पढ़ें: AI का बढ़ता असर, जानें किन नौकरियों पर मंडरा रहा है सबसे बड़ा खतरा

बंगाल