Holi 2026: होली का त्योहार इस साल 4 मार्च 2026, बुधवार को मनाया जाएगा। इसके पहले ही लोग तैयारियों में जुट जाते हैं। होली पर पारंपरिक व्यंजनों में से गुजिया की खास अहमियत है। राधारमण मंदिर में भी इस दिन भगवान कृष्ण को गुजिया और चंद्रकला अर्पित की जाती हैं। आजकल लोग गुजिया को मावा, गुलकंद, चॉकलेट और अन्य फ्लेवर्स में भी तैयार करते हैं, लेकिन मावा वाली गुजिया हमेशा खास रहती है। इस आर्टिकल में जानेंगे कि कैसे आप बिना चीनी और बिना मैदा के स्वादिष्ट और हेल्दी गुजिया बना सकते हैं।
हेल्दी गुजिया बनाने के लिए सामग्री
आटे के लिए:
1 कप गेहूं का आटा
½ कप बादाम का आटा या ओट्स का आटा (वैकल्पिक)
2-2.5 बड़े चम्मच देसी घी
गुनगुना पानी आटा गूथने के लिए
फिलिंग के लिए:
मावा (जरूरत अनुसार)
½ कप सूजी
2 बड़े चम्मच बारीक कटे बादाम
2 बड़े चम्मच बारीक कटे पिस्ता और काजू
1 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
3 बड़े चम्मच डेसिकेटेड नारियल
खजूर का पाउडर या खजूर (मिठास के लिए)
हेल्दी गुजिया बनाने की विधि
सबसे पहले आटे में देसी घी डालकर हाथों से मसल लें ताकि आटा स्मूथ हो जाए।
गुनगुने पानी से आटा गूथकर मलमल के कपड़े से ढककर रखें।
फिलिंग के लिए सूजी को थोड़े घी में गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
उसी कड़ाही में मावा को स्लो-मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें।
मावा ठंडा होने के बाद उसमें भुनी हुई सूजी, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर और खजूर पाउडर मिलाएं।
खजूर का पाउडर न हो तो खजूर को ग्राइंडर में पीसकर मिला सकते हैं।
अब आटे की छोटी लोइयां बनाकर बेलें और फिलिंग भरें। गुजिया बनाते समय ढककर रखें ताकि पपड़ी न सूखें।
किनारों को मैदा और पानी के घोल से सील करें ताकि फ्राई करते समय न खुले।
तेल में मीडियम फ्लेम पर गुजिया को गोल्डन होने तक फ्राई करें या एयर फ्रायर में 180°C पर हल्का तेल लगाकर 10-15 मिनट फ्राई करें।
इस तरह बिना चीनी और बिना मैदा के हेल्दी गुजिया तैयार है, जिसे आप होली पर स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक तरीके से परोस सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ईद की मिठास में छुपा है ज़ायके का राज़! कस्टर्ड से शीर खुरमा तक, इन 5 खास सेवइयों से बनेगा त्योहार यादगार

