Health Tips: 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई हदलाव होते हैं। इस उम्र में शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव आते हैं, जैसे मेटाबॉलिज्म धीमा होना, हड्डियों की मजबूती कम होना और हार्ट हेल्थ पर असर पड़ना। ऐसे में सही डाइट अपनाना बहुत जरूरी हैं ताकि बढ़ती उम्र के साथ भी महिलाएं फिट और एक्टिव रह सकें। यहाँ हम बता रहे हैं कुछ ऐसी जरूरी चीजें जिन्हें 40 की उम्र के बाद हर महिला को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
- कैल्शियम से भरपूर चीजें: हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए कैल्शियम जरूरी हैं। 40 के बाद ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।
क्या खाएं: दूध, दही, पनीर, तिल, सोया, रागी। - विटामिन D: विटामिन D, कैल्शियम के सोखने में मदद करता हैं। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
क्या करें: सुबह की धूप लें, अंडे का पीला भाग, फोर्टिफाइड दूध और सप्लीमेंट्स भी डॉक्टर की सलाह से ले सकते हैं। - फाइबर युक्त आहार: बढ़ती उम्र में पाचन तंत्र कमजोर होने लगता हैं। फाइबर कब्ज से राहत देता हैं और वजन कंट्रोल में रखता हैं।
क्या खाएं: ओट्स, ब्राउन राइस, साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियां। - प्रोटीन: मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन जरूरी हैं।
क्या खाएं: दालें, राजमा, चना, अंडे, टोफू, दही, चिकन (अगर नॉनवेज लेती हैं)। - एंटीऑक्सीडेंट फूड्स: ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और एजिंग को धीमा करते हैं।
क्या खाएं: ग्रीन टी, हल्दी, आंवला, गाजर, चुकंदर। - अच्छे फैट्स: हार्ट हेल्थ और हार्मोन बैलेंस के लिए अच्छे फैट्स जरूरी होते हैं।
क्या खाएं: बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, ओलिव ऑयल। - पानी और हाइड्रेशन: त्वचा को अच्छा रखना और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पानी जरूरी हैं।
क्या करें: दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं, नारियल पानी, नींबू पानी भी अच्छे विकल्प हैं।
40 की उम्र के बाद सही डाइट अपनाना केवल फिटनेस ही नहीं बल्कि खुशहाल और सक्रिय जीवन के लिए भी जरूरी है। इन पौष्टिक चीजों को रोज़ाना अपने खाने में शामिल कर महिलाएं लंबे समय तक स्वस्थ बनी रह सकती हैं।
ये भी पढ़े: Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश की सौगात, तापमान में गिरावट से मिली राहत

