होम = लाइफस्टाइल = Sweet Corn : भूल जाइए सिंपल रोस्टेड भुट्टा, ट्राई करें ये यूनिक फ्लेवर वाले कॉर्न!

Sweet Corn : भूल जाइए सिंपल रोस्टेड भुट्टा, ट्राई करें ये यूनिक फ्लेवर वाले कॉर्न!

Sweet Corn at home : गर्मागर्म आग पर सेक कर खाया गया भुट्टा (Corn) हमेशा से फेवरेट स्ट्रीट स्नैक रहा है। एक पूरा भुट्टा खा लिया तो पेट भी भर जाता है और सेहत के लिए भी है फायदेमंद। लेकिन हमेशा वही सिंपल रोस्टेड भुट्टा क्यों?  अगर आप चाहते हैं भुट्टे के स्वाद में ट्विस्ट, तो आपके लिए लेकर आई हैं अनोखे और लाजवाब फ्लेवर वाली भुट्टे की रेसिपीज़। इन्हें खाकर आप भूल जाएंगे साधारण भुना या उबला हुआ भुट्टा खाना।

तंदूरी कॉर्न – देसी मसालों का मजेदार ट्विस्ट!

सामग्री:

  • 1 उबला हुआ भुट्टा
  • ¼ कप हंग कर्ड (टंगा दही)
  • 1 tbsp अदरक-लहसुन पेस्ट
  • ¼ tsp हल्दी पाउडर
  • 1 tsp कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ tsp गरम मसाला
  • ¼ tsp काली मिर्च पाउडर
  • ½ tsp बेसन
  • नमक स्वादानुसार

विधि:

  1.  सभी मसालों और दही को अच्छे से मिक्स करें.
  2.  इस मसाले को उबले भुट्टे पर लगाकर गैस की आंच पर सेक लें.
  3. बीच-बीच में हल्का तेल लगाते रहें ताकि कॉर्न और भी स्मोकी फ्लेवर ले.
  4. आखिर में ऊपर से नींबू का रस और चाट मसाला छिड़कें.

गार्लिक बटर कॉर्न – स्मोकी, चीजी & फ्लेवरफुल!

सामग्री:

  • 1 उबला भुट्टा
  • ¼ कप मक्खन
  • 1 tsp लहसुन पाउडर
  • रेड चिली फ्लेक्स
  • ऑरेगैनो
  • फ्राइड गार्लिक (क्रंच के लिए)
  • कटा हुआ पार्सले
  • नमक स्वादानुसार

विधि:

  1. मक्खन, लहसुन पाउडर, पार्सले और नमक मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें.
  2. इसे उबले भुट्टे पर अच्छे से लगाएं.
  3. अब कॉर्न को गैस पर हल्का-सा ग्रिल करें ताकि बटर अंदर तक घुल जाए.
  4. ऊपर से ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स और क्रिस्पी फ्राइड गार्लिक डालें.

दिल्ली वाली करारी छल्ली – स्ट्रीट फूड वाला स्वैग!

सामग्री:

  • 1 उबला हुआ भुट्टा
  • ¼ कप इमली का पेस्ट
  • 1 tbsp गुड़ पाउडर
  • 1 tsp कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 tsp धनिया पाउडर
  • ½ tsp भुना जीरा पाउडर
  • ½ tsp काला नमक
  • 1 tsp चाट मसाला
  • ½ tsp नमक
  • काली मिर्च पाउडर

विधि:

  1. पैन गरम करें, उसमें इमली का पेस्ट, पानी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गुड़, काला नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं.
  2. अब छल्ली मसाला बनाने के लिए काला नमक, जीरा पाउडर, अमचूर, चाट मसाला और मिर्च पाउडर मिलाएं.
  3. उबले भुट्टे पर इमली-गुड़ वाली चटपटी चटनी डालें.
  4. ऊपर से छल्ली मसाला छिड़क दें और मज़ा लें दिल्ली की गलियों वाला असली फ्लेवर.

हनी चिली कॉर्न – मीठा-तीखा मज़ेदार ट्विस्ट!

सामग्री:

  • 1 उबला हुआ भुट्टा
  • 2 tbsp मक्खन (पिघला हुआ)
  • 2 tbsp शहद
  • Red chili flakes
  • स्वादानुसार नमक
  • नींबू का रस

विधि:

  1. एक बाउल में शहद, पिघला हुआ मक्खन, रेड चिली फ्लेक्स और नमक डालकर मिक्स करें.
  2. ब्रश की मदद से इस मीठे-तीखे मसाले को उबले भुट्टे पर अच्छी तरह कोट करें.
  3. अब भुट्टे को गैस पर हल्का ग्रिल करें ताकि फ्लेवर स्मोकी हो जाए.
  4. आखिर में नींबू का रस निचोड़कर सर्व करें.
Tags : Sweet Corn

बंगाल