Facial Glow: अगर आप भी पार्लर जाकर फेशियल करवाने में पैसे और समय दोनों खर्च नहीं करना चाहतीं, तो ये आपके लिए है। अब सिर्फ 10 रुपये में घर पर ही नेचुरल तरीके से आप अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो ला सकती हैं। इस घरेलू फेशियल से त्वचा न सिर्फ चमकने लगेगी, बल्कि वह साफ, सॉफ्ट और तरोताजा भी नजर आएगी। आइए जानते हैं इस फेशियल के आसान स्टेप्स और इसे तैयार करने की विधि।
सिर्फ 4 स्टेप्स में पाएं नैचुरल ग्लो
- क्लींजिंग (Cleansing)– चेहरे को साफ करने के लिए बेसन और दूध का उपयोग करें।
विधि- 1 चम्मच बेसन में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें।
फायदा- इससे चेहरे की गंदगी और ऑयल निकल जाता है और स्किन साफ हो जाती है। - स्क्रबिंग (Scrubbing)– चेहरे की डेड स्किन हटाने के लिए चीनी और नींबू का स्क्रब बेहद असरदार होतै है।
विधि- 1 चम्मच चीनी में आधा नींबू निचोड़कर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर 2-3 मिनट हल्के हाथों से स्क्रब करें।
फायदा- डेड स्किन हटती है और ब्लैकहेड्स भी दूर होते हैं। - मसाज (Massage)– चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल या दूध मलाई से मसाज करें।
विधि- चेहरे पर 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
फायदा- ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और चेहरा ग्लो करने लगता है। - फेस पैक (Face Pack)– फेस पैक के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल का इस्तेमाल करें।
विधि- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं।
फायदा- चेहरे की रंगत निखरती है और ऑयल भी दूर होता है।
सिर्फ 10 रुपये है कीमत
इन सभी घरेलू चीजों की कीमत मिलाकर महज 10 रुपये के अंदर आप यह फेशियल कर सकती हैं। न कोई कैमिकल, न कोई साइड इफेक्ट बस घर बैठे पाएं पार्लर जैसा इंस्टेंट ग्लो।
ये भी पढ़े: आंखों के नीचे काले घेरे? अपनाएं ये देसी नुस्खे और पाएं नेचुरल चमक
महत्वपूर्ण टिप्स
यह फेशियल हफ्ते में एक बार करना सबसे अच्छा रहता है। अगर आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। फेशियल के बाद सूरज की रोशनी से बचें और हल्की मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

