Health Tips: क्या आप भी अलार्म बजने के बाद बार-बार ‘स्नूज़’ दबाते हैं? या फिर नींद इतनी प्यारी लगती है कि सुबह उठना सबसे मुश्किल काम लगता है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। बहुत से लोग सुबह जल्दी उठने में परेशानी महसूस करते हैं, लेकिन कुछ आसान आदतों को अपनाकर यह चुनौती आसान बन सकती है। आइए जानते हैं वो तरीके जो आपको जल्दी उठने में मदद करेंगे।
ये आसान टिप्स बनाएंगे काम आसान
1. रात को समय पर सोने की आदत डालें: जल्दी उठने के लिए सबसे जरूरी है कि आप रात को समय पर सो जाएं। हर दिन एक तय समय पर सोना और जागना शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को संतुलित करता है।
2. सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें: मोबाइल, टीवी और लैपटॉप की ब्लू लाइट आपके दिमाग को एक्टिव कर देती है, जिससे नींद देर से आती है। सोने से कम से कम 30-60 मिनट पहले स्क्रीन से दूरी बनाएं।
3. अलार्म को कमरे के दूसरी ओर रखें: अगर आप अलार्म को अपने तकिये के पास रखते हैं, तो ‘स्नूज़’ दबाना आसान हो जाता है। अलार्म को कमरे के कोने में रखने से आपको उसे बंद करने के लिए उठना पड़ेगा, जिससे उठने में मदद मिलती है।
4. सुबह की कोई रोचक रूटीन बनाएं: अगर आपको सुबह कुछ पसंदीदा करने को मिलेगा, जैसे पसंदीदा गाना सुनना, टहलने जाना या चाय पीना—तो उठने की मोटिवेशन बढ़ती है।
5. सूरज की रोशनी का फायदा उठाएं: प्राकृतिक रोशनी शरीर को एक्टिव करने में मदद करती है। खिड़की से सूरज की रोशनी अंदर आने दें या थोड़ी देर बाहर टहलें।
6. सुबह हल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग करें: सुबह उठकर हल्का व्यायाम या योग करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और आलस दूर होता है।
ये भी पढ़े: इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज़: ‘सरज़मीन’ से लेकर ‘डेड बॉयज़ क्लब’ तक, मनोरंजन का फुल डोज़
7. कैफीन और भारी भोजन रात में ना लें: रात में चाय-कॉफी या ज्यादा भारी खाना नींद को प्रभावित करता है। हल्का और जल्दी डिनर करना बेहतर होता है।
सुबह जल्दी उठना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस इसके लिए कुछ आदतें और अनुशासन की जरूरत होती है। अगर आप ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाते हैं तो निश्चित ही आपकी सुबह और दिन दोनों बेहतर बन सकते हैं।

