होम = लाइफस्टाइल = Diwali 2025 : मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो इन 6 चीजों को तुरंत घर से बाहर करें!

Diwali 2025 : मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो इन 6 चीजों को तुरंत घर से बाहर करें!

Diwali 2025 : दिवाली नजदीक है और इस पावन त्योहार पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस शुभ अवसर से पहले हर घर में साफ-सफाई का दौर चल रहा है। लोग धूल-मिट्टी हटाकर घर को सजाते-संवारते हैं, लेकिन सफाई के दौरान अक्सर कुछ ऐसी बेकार चीजें अनदेखी रह जाती हैं जो नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन वस्तुओं को घर में रखना लक्ष्मी आगमन में बाधा डाल सकता है। इसलिए दिवाली की सफाई के समय इन्हें जरूर हटा दें। आइए जानते हैं कौन-सी चीजें घर से निकालनी जरूरी हैं—

  1. पुराने कपड़े
    अक्सर हम पुराने या बेकार हो चुके कपड़ों को अलमारी में सालों तक रखे रहते हैं। ये कपड़े नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। ऐसे कपड़ों को घर से बाहर निकालें। जो कपड़े अच्छे हालत में हैं, उन्हें जरूरतमंदों को दान कर दें।
  2. टूटे या पुराने बर्तन
    घर में रखे टूटे-फूटे या जंग लगे बर्तन दरिद्रता का कारण बनते हैं। माना जाता है कि ऐसे बर्तनों से घर में नकारात्मकता फैलती है और सुख-समृद्धि पर असर पड़ता है। इन्हें तुरंत हटा दें।
  3. एक्सपायर्ड या बेकार दवाइयां
    पुरानी और एकस्पायर हो चुकी दवाइयों को घर में रखना अशुभ माना जाता है। ये आपके स्वास्थ्य और घर के माहौल पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। इसलिए दिवाली की सफाई में इन्हें फेंकना न भूलें।
  4. पुराने बिल और बेकार कागजात
    अक्सर लोग पुराने बिल, रसीदें या फटे कागज संभालकर रखते हैं, लेकिन ये घर में अव्यवस्था और आर्थिक अड़चनें पैदा करते हैं। लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन्हें भी हटा दें।
  5. टूटे जूते और मोजे
    कई बार बिना जोड़ी वाले जूते या पुराने मोजे घर के कोनों में पड़े रहते हैं। ऐसी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा का घर बन जाती हैं। इन्हें दिवाली की सफाई के दौरान जरूर बाहर करें।
  6. बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान
    जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अब काम नहीं करते या खराब हो चुके हैं, उन्हें घर में न रखें। ये न केवल जगह घेरते हैं बल्कि ऊर्जा के प्रवाह को भी रोकते हैं।

दिवाली की सफाई केवल धूल मिट्टी हटाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। घर से इन बेकार चीजों को निकालना भी उतना ही जरूरी है, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और मां लक्ष्मी का स्वागत शुभता और समृद्धि के साथ किया जा सके।

ये भी पढ़ेबालों के झड़ने की समस्या से हैं परेशान? जानें सही तरीके से कंघी करने के टिप्स

Tags :

बंगाल