होम = लाइफस्टाइल = ढोकला: स्वाद, सेहत का संगम

ढोकला: स्वाद, सेहत का संगम

Dhokla: ढोकला न सिर्फ एक स्वादिष्ट गुजराती डिश हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं। हल्का, पौष्टिक और झटपट बनने वाला यह नाश्ता पूरे भारत में बहुत पसंदीदा हैं। आइए जानते हैं क्यों ढोकला हमारी रसोई का ज़रूरी हिस्सा बनता जा रहा है। और इसे घर पर आसानी से कैसे बना सकता हैं।

ढोकला के सेहतमद फायदे

ढोकला स्टीम (भाप में पकाया) किया जाता हैं, जिससे इसमें तेल बहुत कम होता हैं। यह फ्राइड स्नैक्स की तुलना में बहुत हेल्दी बनाता हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाला बेसन फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता हैं। साथ ही, ढोकला में दही मिलाया जाता हैं जिससे यह थोड़ा खमीर (fermented) बन जाता हैं, इससे ढोकला पचाने में आसानी होती हैं।बेसन में प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी होता हैं। जो शरीर को दिनभर के लिए जरूरी ऊर्जा प्रदान करता हैं। यह पूरी तरह शाकाहारी होता हैं और शाकाहारी डाइट फॉलो करने वालों के लिए एक हेल्दी स्नैक हैं।

ढोकला बनाने की सामग्री

ढोकला के लिए – बेसन 1 कप, दही ½ कप, पानी ½ कप, हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट 1 चम्मच, नमक, इनो 1 चम्मच या 1 चम्मच बेकिंग सोड़ा
तड़के के लिए – तेल – 2 चम्मच, राई 1 चम्मच, हरी मिर्च 2-3(लंबाई में कटी हुई), करी पत्ता 8-10, पानी – ¼ कप, चीनी – 1 चम्मच, नींबू का रस – 1 चम्मच, हरा धनिया और नारियल – गार्निश के लिए

ढोकला बनाने की विधि

पहले किसी स्टीमर या कुकर को गर्म करने रख दें। फिर एक बड़े बाउल में बेसन, दही, पानी डालकर अच्छे से मिलाएं ताकि गुठलिया न रहें। इसमें हल्दी, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट और नमक डालें। इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब बैटर में इनो डालें और तुरंत एक दिशा में मिला दें। बैटर फूलने लगेगा। तुरंत एक थाली या टिफिन डब्बे में ऑयल लगाकर बैटर डालें। और पहले से गर्म किए गए स्टीमर या कुकर में 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर चाकू डालकर देखें अगर वह साफ निकले, तो ढोकला तैयार हैं। तड़का के लिए एक पैन में तेल गरम करें। राई डालें, चटकने पर हरी मिर्च, करी पत्ता डालें। फिर पानी, चीनी और नींबू रस डालें और एक उबाल आने दें। ढोकले को ठंडा कर के काट ले। ऊपर से तैयार किया गया तड़का डालें। हरा धनिया और नारियल से सजाएं। इसे हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

ये भी पढे़ः ढाका में दर्दनाक हादसा: स्कूल पर गिरा बांग्लादेश एयरफोर्स का जेट, कई लोगों की मौत की आशंका

ढोकला का सांस्कृतिक महत्व

ढोकला गुजरात की पारंपरिक डिश हैं, जिसे खास मौकों, त्योहारों और रोज़मर्रा के खाने में बड़े चाव से परोसा जाता हैं।यह गेस्ट का स्वागत करने वाली प्लेट में ज़रूर रखा जाता हैं, इसका हल्का और मीठा-नमकीन स्वाद सभी को पसंद आता हैं। शादी, पूजा और धार्मिक फंशन में भी इसे खास रूप से बनाया जाता हैं।
ढोकला एक हेल्दी, लो-ऑयल और स्वादिष्ट स्नैक हैं जिसे आप कभी भी झटपट बना सकते हैं। यह बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसंद आता हैं। तो आज ही इसे घर पर बनाएं और परिवार को स्वाद और सेहत का गिफ्ट दें।

Tags : lifesytle

बंगाल