How to eat Jaggery : ठंड के मौसम में रोजाना गुड़ खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को मीठा खाने की इच्छा अक्सर होती है, उनके लिए गुड़ एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है। आमतौर पर खाने के बाद गुड़ खाना अच्छा माना जाता है- इससे मुंह मीठा हो जाता है और पाचन भी बेहतर होता है।
अगर आपको सादा गुड़ खाना पसंद नहीं आता, तो आज हम आपको गुड़ खाने के 5 आसान और स्वादिष्ट तरीके बता रहे हैं। इन तरीकों से न सिर्फ गुड़ का स्वाद बढ़ जाएगा, बल्कि सेहत को भी ज्यादा फायदे मिलेंगे।

गुड़ खाने के 5 सबसे बेहतरीन तरीके
1. गुड़ और मूंगफली
अगर आपको सादा गुड़ खाना पसंद नहीं, तो गुड़ और मूंगफली का कॉम्बिनेशन ट्राई करें।
- मूंगफली को हल्का सूखा भून लें और छिलका हटा दें।
- एक बाउल में गुड़ को किसी भारी चीज से कूटकर मुलायम कर लें।
- दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और स्वाद बढ़ाने के लिए 1 चम्मच देसी घी मिला दें।
आप चाहें तो कड़ाही में थोड़ा घी गर्म कर गुड़ को पिघलाएं और फिर उसमें मूंगफली मिलाएं। इसका स्वाद चिक्की जैसा होगा और सर्दियों में खूब फायदा देगा।
2. तिल और गुड़
तिल और गुड़ का मेल सर्दियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है।
- तिल को हल्का रोस्ट कर लें।
- इसे थोड़ा दरदरा पीस सकते हैं या सीधे गुड़ में मिला सकते हैं।
- गुड़ को पिघलाएं या कूटकर नरम कर लें और तिल के साथ मिलाएं।
- अंत में 1 चम्मच घी डाल दें।
यह संयोजन एनर्जी और गर्माहट देता है।

3. गुड़ और चना
गुड़-चना सर्दियों का पारंपरिक हेल्दी स्नैक है।
- इसे आप वैसे ही साथ खा सकते हैं।
- चाहें तो चने को भी गुड़ में मिलाकर एयरटाइट डिब्बे में रख लें।
जब भी भूख लगे, गुड़-चना खाने से तुरंत एनर्जी और पोषण मिलता है।
4. गुड़ और घी
खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन हो तो गुड़ और घी का मिश्रण बहुत अच्छा विकल्प है।
- गुड़ को हल्का गर्म करके उसमें थोड़ा घी मिला लें।
- चाहें तो इसे रोटी के साथ भी खा सकते हैं।
यह संयोजन पाचन और ताकत दोनों के लिए लाभदायक है।

5. गुड़ का मलीदा
अगर किसी दिन सब्जी बनाने का मन न हो तो गुड़ का मलीदा स्वादिष्ट और पेट भरने वाला विकल्प है।
- गेहूं, बाजरा या मक्का की रोटी बनाकर उसे हाथ से बारीक तोड़ लें।
- गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ें और रोटी के साथ अच्छी तरह मिलाएं।
- अंत में घी डालकर खाएं।

