होम = State = उत्तर प्रदेश = UP Police SI Recruitment 2025: दारोगा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 3 साल आयु में छूट

UP Police SI Recruitment 2025: दारोगा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 3 साल आयु में छूट

UP Police SI Recruitment 2025: लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के लिए भर्ति शुरु कर दी है। 4534 पदों के लिए 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि भी यही है। यूपी पुलिस एसआई फॉर्म कौन भर सकता है? एज लिमिट क्या चाहिए? हाइट कितनी होनी चाहिए? ये सबकुछ जान लें…

शैक्षिक योग्यता

उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा बनने के लिए आपका किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष अर्हता होनी चाहिए।

आवेदन करते हुए आपके पास स्नातक की डिग्री या मार्कशीट होनी जरूरी है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए (Appeared) या भाग लेने वाले (Appearing) हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

UP Police SI Age Limit : क्या चाहिए?

आयुसीमा-

न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष। आयुसीमा में सभी वर्गों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

सैलरी-

इन पदों पर ( वेतनमान पे बैण्ड 9300-34800 व ग्रेड पे-4200) के मुताबिक सैलरी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया-

लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षा

हाइट-

पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 168 सेमी और सीना 79 सेमी बिना फुलाए, फूलने के बाद 84 सेमी होना चाहिए। महिला अभ्यर्थियों की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए।

ये भी पढ़े : Soya Cutlet recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राइ करें कुछ टेस्टी खाना; झटपट बनाएं क्रिस्पी Soya Cutlet, देखें recipe

आवेदन शुल्क-

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु 500 रुपये, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

आवेदन कैसे करें?

इस नई भर्ती में आवेदन करने के पहले उम्मीदवारों को OTR करना जरूरी होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र भरते समय सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें, ताकि संशोधन की जरूरत ही महसूस ना हो पाए।

  • OTR करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ के Home/Notice पर जाकर आवेदन हेतु Link पर क्लिक करें।
  • अब अपनी ईमेल आईडी, यूनिक मोबाइल नंबर, की डिटेल भरें।
  • डिजीलॉकर के जरिए सत्यापन करें। पंजीकरण के आखिरी चरण में अपना पासवर्ड बनाएं।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें। फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स स्टेप बाय स्टेप करके भर दें।
  • फोटोग्राफ रियलटाइम यानी लाइव फोटोग्राफ ली जाएगी।
  • हस्ताक्षर 50mmX20mm आकार के बॉक्स के अदंर करने होंगे।
  • पदों का प्रेफरेंस चुनें। ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकाल लें।

लिखित परिक्षा

लिखित परिक्षा OMR शीट पर होगी। यह 2 घंटे का समय होगा। प्रश्न 160 होंगे। इसमें चार सेक्सन होंगे जो 100-100 नंबर के होंगे।