होम = जॉब एंड एजुकेशन = UGC NET Result: NTA ने एक दिन पहले ही जारी किया यूजीसी नेट रिजल्ट, ऐसे करे डाउनलोड

UGC NET Result: NTA ने एक दिन पहले ही जारी किया यूजीसी नेट रिजल्ट, ऐसे करे डाउनलोड

UGC NET Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2025 का रिजल्ट 21 जुलाई 2025 को रिलीज कर दिया हैं। जिन लोगो ने यह परीक्षा दी थी, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं। पहले एनटीए की ओर से जानकारी दी गई थी कि यूजीसी नेट का रिजल्ट 22 जुलाई को रिलीज किया जाएगा, लेकिन छात्रों को एक दिन पहले ही रिजल्ट देखने का मौका मिल गया हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा क्या है?

यूजीसी नेट परीक्षा देशभर में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए होती हैं। यह परीक्षा दो पेपर्स में होती हैं। पहला सामान्य ज्ञान पर आधारित होता हैं, जबकि दूसरा पेपर छात्रों के विषय से संबंधित होता हैं।

कैसे करें यूजीसी नेट स्कोरकार्ड डाउनलोड?

1 सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
2 होमपेज पर ‘LATEST NEWS’ सेक्शन में यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
3 अब एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और दिया गया कैप्चा कोड डालें।
4 समिट बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा।
5 यहां से छात्र अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः वर्ल्ड ब्रेन डे 2025: तंदुरुस्त दिमाग से ही बनेगी तंदरुस्त जिंदगी!

इस बार परीक्षा में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था और सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। अब नतीजे आ जाने के बाद छात्र अपने स्कोर के अनुसार आगे की तैयारी कर सकते हैं।

Tags : UGC result

बंगाल