RIICO Recruitment 2026: राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 98 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास अवसर है, जो राजस्थान में सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती में तकनीकी, प्रशासनिक और सहायक स्तर के पद शामिल हैं।
भर्ती में शामिल पद
इस भर्ती के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:
कंपनी सचिव – 1 पद
सहायक नगर नियोजक – 1 पद
प्रोग्रामर – 1 पद
सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय – 21 पद
कनिष्ठ विधि अधिकारी – 4 पद
निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय – 8 पद
प्रारूपकार – 8 पद
कनिष्ठ सहायक – 54 पद
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
गौरतलब है कि इससे पहले रीको ने सिविल कैडर के अंतर्गत 39 सहायक स्थल अभियंता पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य नियम-शर्तों की विस्तृत जानकारी रीको की आधिकारिक वेबसाइट www.riico.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जारी आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: JEE Main 2026: जेईई मेन की परीक्षा 21 जनवरी से शुरू, जानें नई गाइडलाइंस
