होम = जॉब एंड एजुकेशन = Bihar De|ed Results 2025 : रिजल्ट जारी, 79.01% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की, ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

Bihar De|ed Results 2025 : रिजल्ट जारी, 79.01% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की, ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

Bihar De|ed Results 2025 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DElEd) जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट results.deledbihar.in पर देख सकते हैं।

बता दें कि इस परीक्षा में 79.01 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता का हासिल की है। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

कैसे करें अपना रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.deledbihar.in पर जाएं।
  • होमपेज पर DElEd JEE रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए विवरण जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि भरें।
  • आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा।
  • परिणाम चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • अंत में प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा का विवरण

  • DElEd की लिखित परीक्षा 26 अगस्त से 27 सितंबर 2025 तक हुई थी।
  • परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित की गई।
  • कुल 9 जिलों के 19 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई।
  • इस परीक्षा में कुल 3,23,313 कैंडिडेट्स शामिल हुए, जिसमें से 2,55,468 पास हुए।
  • प्रोविजनल आंसर-की 11 अक्टूबर, 2025 को जारी की गई थी, और 13 अक्टूबर तक ऑब्जेक्शन की सुविधा थी।
  • परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।
  • अनरिजर्व्ड कैटेगरी के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 35%, रिजर्व्ड कैटेगरी के लिए 30% तय किए गए थे।

ये भी पढ़े : Cracked lip corners: होंठों की सर्दियों वाली मुश्किल खत्म! जानें क्यों फटते हैं और क्या करें…

Bihar में DElEd ट्रेनिंग की सुविधा

  • बिहार में 306 DElEd ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हैं।
  • इनमें 60 सरकारी और 246 प्राइवेट संस्थान शामिल हैं।
  • कुल मिलाकर लगभग 30,800 सीटें उपलब्ध हैं।
  • सरकारी कॉलेजों में 9,100 सीटें
  • प्राइवेट कॉलेजों में 21,700 सीटें

बंगाल