RBI Recruitment 2025: रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने ग्रेड बी ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आज से 30 सितंबर 2025 तक RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
- ऑफिसर ग्रेड बी (जनरल) – 83 पद
- ऑफिसर ग्रेड बी (DEPR) – 17 पद
- ऑफिसर ग्रेड बी (DSIM) – 20 पद
परीक्षा की तारीखें
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 और 19 अक्टूबर 2025 को होगा। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
योग्यता मानदंड
- ग्रेड बी (जनरल): किसी भी विषय से ग्रेजुएशन में कम से कम 60% अंक (एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 55%)।
- ग्रेड बी (DEPR): इकोनॉमिक्स या फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएशन/PGDM/MBA।
- ग्रेड बी (DSIM): स्टैटिस्टिक्स या मैथमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹850
- एससी, एसटी, दिव्यांग: ₹100
(शुल्क में कोई बदलाव होने पर जानकारी वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।)
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
स्टेप्स:
- वेबसाइट पर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन कर मांगी गई जानकारी भरें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट ज़रूर निकाल लें।
ये भी पढ़े : Gold Price Today: त्योहारों से पहले सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें सोने के भाव

