NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड में NRI कोटे के लिए पात्र उम्मीदवारों की प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध है।
सूची में कुल 495 उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें प्राथमिकता 1 के 144 और प्राथमिकता 2 के 351 उम्मीदवार हैं। सीट आवंटन प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर होगी। पहले प्राथमिकता 1 (स्वयं NRI या उनके बच्चे) को मौका मिलेगा, उसके बाद शेष सीटें प्राथमिकता 2 (NRI वार्डों के रिश्तेदार) को दी जाएंगी।
NEET UG Counselling 2025: संशोधित शेड्यूल
राउंड 2
- चॉइस फिलिंग: 5 – 15 सितंबर 2025
- चॉइस लॉकिंग: 14 सितंबर (दोपहर 1 बजे) – 15 सितंबर (सुबह 8 बजे)
- सीट आवंटन प्रक्रिया: 15 – 16 सितंबर 2025
- परिणाम व संस्थानों द्वारा डेटा सत्यापन: 17 सितंबर 2025
- रिपोर्टिंग/जॉइनिंग: 18 – 25 सितंबर 2025
राउंड 3
- टेंटेटिव सीट मैट्रिक्स का सत्यापन: 27 – 28 सितंबर 2025
- पंजीकरण/शुल्क भुगतान: 29 सितंबर – 5 अक्तूबर 2025
(शुल्क भुगतान की आखिरी समय सीमा: 5 अक्तूबर, दोपहर 3 बजे / रात 11:55 बजे) - चॉइस फिलिंग: 30 सितंबर – 5 अक्तूबर 2025
- चॉइस लॉकिंग: 5 अक्तूबर (शाम 4 बजे – रात 11:55 बजे)
- सीट आवंटन प्रक्रिया: 6 – 7 अक्तूबर 2025
- परिणाम व डेटा सत्यापन: 8 अक्तूबर 2025
- रिपोर्टिंग/जॉइनिंग: 9 – 17 अक्तूबर 2025

