होम = जॉब एंड एजुकेशन = NEET PG 2025 Result: आज जारी हो सकता है परिणाम, ऐसे करें @nbe.edu.in पर चेक

NEET PG 2025 Result: आज जारी हो सकता है परिणाम, ऐसे करें @nbe.edu.in पर चेक

NEET PG 2025 Result: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) की तरफ से आज यानी 19 अगस्त 2025 को NEET PG 2025 का रिजल्ट घोषित करने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों natboard.edu.in और nbe.edu.in पर लॉग इन कर अपना स्कोरकार्ड और रैंक डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट कब और कैसे देख सकते हैं?

रिजल्ट नजदीकी समय में जारी होने की संभावना है, और लिंक natboard.edu.in तथा nbe.edu.in पर सक्रिय किए जाएंगे। स्कोरकार्ड में कट-ऑफ परसेंटाइल समेत सभी विवरण दिए जाएंगे। सूची में पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

कट-ऑफ की अनुमानित सीमा

सामान्य(General) / EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अनुमानित अंक 290-310 (पूर्णांक में) हो सकते हैं। और SC/ST/OBC वर्ग के लिए न्यूनतम 270-290 अंक हो सकते है।

परीक्षा कब हुई थी?

NEET PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त 2025 को एकल पाली में आयोजित की गई थी। इस वर्ष कुल 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया। यह परीक्षा मेडिकल कॉलेजों में MD, MD और PG डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। केवल वही उम्मीदवार एडमिशन के लिए पात्र होंगे जिन्होंने नीट पीजी परीक्षा पास की होगी।

रिजल्ट कैसे देखें

1. natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के Latest Updates या Notification सेक्शन में जाकर “NEET PG Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने User ID और Password के माध्यम से लॉग इन करें।
4. स्कोरकार्ड जिसमें आपके नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, रैंक, कट-ऑफ परसेंटाइल आदि शामिल होंगे डिस्प्ले होगा।
5. इसे चेक करने के बाद डाउनलोड या प्रिंट जरुर निकालें।

ये भी पढ़े : नहीं लग रहा कॉल्स…इंटरनेट भी हो गया ठप..! दिल्ली-NCR समेत पूरे भारत में नेटवर्क आउटेज से परेशान हो रहे लोग

आगे क्या करना होगा?

NEET PG 2025 का रिजल्ट घोषित होने पर MD/MS/PG डिप्लोमा/DrNB जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। इसके लिए Medical Counselling Committee (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट पर शेड्यूल आने की प्रतीक्षा करनी होगी। इसमें उम्मीदवारों को अपनी रैंक और पसंद के अनुसार कॉलेज चुनने का मौका मिलेगा। योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद कॉलेज अलॉट किया जाएगा।

बंगाल