होम = जॉब एंड एजुकेशन = MPBSE 2026 admit card: MPBSE ने जारी किया एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

MPBSE 2026 admit card: MPBSE ने जारी किया एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

MPBSE 2026 admit card: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित विवरण भरकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड मिलने के बाद छात्र-छात्राओं को उसमें दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करनी होगी। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी अनिवार्य होगी। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराए हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या दर्ज कर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड में दर्ज होंगी अहम जानकारियां

प्रवेश पत्र में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, विषय, परीक्षा तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सबसे पहले इन सभी विवरणों को ध्यान से मिलान करने की सलाह दी गई है। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल प्राचार्य या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना जरूरी होगा।

परीक्षा समय को लेकर सख्त निर्देश

एमपी बोर्ड ने परीक्षा संचालन को लेकर कड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। बोर्ड के अनुसार परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी, लेकिन छात्रों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है। 8:30 बजे तक छात्रों को अपनी निर्धारित सीट पर बैठना होगा। 8:50 बजे प्रश्न पत्र और 8:55 बजे उत्तर पुस्तिका वितरित की जाएगी। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा निर्धारित समय पर ही शुरू होगी और देर से पहुंचने वाले छात्रों को किसी भी हालत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Muni Amavasya 2026: संगम तट पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी; प्रशासन हाई अलर्ट पर

बंगाल