JEE Main 2026: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2026 (JEE Main 2026) का पहला सेशन कल, बुधवार 21 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है। यह परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके अनुसार छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एग्जाम शेड्यूल से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना होगा, जबकि परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
JEE Main 2026: रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
सुबह की शिफ्ट: 9 बजे से 12 बजे तक। छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा।
दोपहर की शिफ्ट: 3 बजे से 6 बजे तक। छात्रों को 2:30 बजे तक सेंटर में प्रवेश मिलेगा।
परीक्षा शेड्यूल
पेपर 1 (BE / BTech): 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को दो शिफ्टों में।
पेपर 2 (B.Arch / B.Planning): 29 जनवरी को।
इस जनवरी सेशन के लिए इस साल कुल 14.10 लाख छात्रों ने आवेदन किया है, इसलिए प्रतियोगिता बहुत टफ होगी और कट-ऑफ हाई जाने की पूरी संभावना है।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को निम्नलिखित चीजें साथ ले जाना अनिवार्य है:
एडमिट कार्ड और फोटो ID प्रूफ
अपने लेटेस्ट फोटो और सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म के साथ बाएं हाथ का अंगूठा
परीक्षा में बारकोड रीडर के जरिए लैब अलॉट होगी
ट्रांसपेरेंट पेन और पानी की बोतल
ड्रेस कोड गाइडलाइंस
लड़कों के लिए:
बकल या मेटल वाले कपड़े ना पहनें
टोपी, मफलर या किसी प्रकार का सिर ढ़कने वाला कपड़ा नहीं पहनें
चेन, ब्रेसलेट या अंगूठी पहनकर सेंटर पर प्रवेश नहीं मिलेगा
हाई सोल वाले जूते या सैंडल पहनने से बचें, सिंपल चप्पल पहनें
लड़कियों के लिए:
स्टोल, दुपट्टा या स्कार्फ पहनने से बचें
झूमके, अंगूठी या ब्रेसलेट नहीं पहनें
सिंपल सैंडल या स्लिपर पहनें
मौसम के अनुसार कपड़े पहनें
IIT में एडमिशन का अवसर
JEE Main 2026 के जनवरी और अप्रैल सेशन में उच्च स्कोर पाने वाले लगभग 2,50,000 छात्र JEE Advanced के लिए क्वालीफाई करेंगे। JEE Advanced क्वालीफाई करने वाले ही देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थान IIT में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
