ICSI CS June 2025 : भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) आज यानी 25 अगस्त 2025 को कंपनी सेक्रेटरी (CS) जून सत्र 2025 के परिणाम जारी करेगा। इसमें सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम दोनों शामिल हैं। संस्थान ने परिणाम जारी होने का समय और प्रक्रिया पहले ही स्पष्ट कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
किस समय आएगा परिणाम?
ICSI ने दोनों प्रोग्राम्स के परिणाम अलग-अलग समय पर जारी करने का ऐलान किया है। CS प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2017 और 2022) सुबह 11:00 बजे जबकि CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) दोपहर 2:00 बजे इस दौरान उम्मीदवारों को विषयवार अंक विवरण (Marks Statement) भी उपलब्ध कराया जाएगा।
मार्क्स स्टेटमेंट और रिजल्ट कॉपी
एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए परिणाम (ICSI CS June 2025 Exam Result) के साथ ही ई रिजल्ट कम मार्क्स स्टेटमेंट वेबसाइट पर जारी होगा। इसकी कोई हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को इसे स्वयं डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा।
प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए उम्मीदवारों के पंजीकृत पते पर मार्क्स स्टेटमेंट की प्रिंटेड कॉपी भेजी जाएगी। यदि 30 दिनों के भीतर यह नहीं मिलता है तो उम्मीदवारों को तुरंत अपने विवरण के साथ exam@icsi.edu पर ईमेल भेजकर संपर्क करना होगा।
अगली परीक्षा कब होगी?
ICSI ने दिसंबर सत्र की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। CS प्रोफेशनल (2022 सिलेबस) और CS एग्जीक्यूटिव (2022 सिलेबस) की अगली परीक्षाएं 22 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त 2025 से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन करें ताकि उन्हें विलंब शुल्क न देना पड़े।
परिणाम चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘ICSI CS June 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करें।
- सबमिट करने पर आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़े – गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, Highest Paid Contestant होने की खबरों पर दिया बयान
आगे क्या करें उम्मीदवार?
परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को अपनी कॉपी भविष्य की आवेदन प्रक्रियाओं और संदर्भों के लिए संभालकर रखनी चाहिए। जो अभ्यर्थी दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द तैयारी शुरू करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, सभी नवीनतम घोषणाएँ और नोटिफिकेशन सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर ही

