GATE 2026 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी आज से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल, gate2026.iitg.ac.in के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस एग्जाम का आयोजन IIT, NIT और IIIC जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित ( STEM) में PG और सीधे डॉक्टरेट प्रोग्राम में दाखिले के लिए हर साल किया जाता है। परिक्षा का आयोजन नेशनल लेवल पर किया जाता है। इसके अतिरिक्त, कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में इंजीनियरिंग भर्ती के लिए गेट स्कोर को मान्य किया जाता है। इन कंपनियों में गेट पास अभ्यर्थियों की सीधे नौकरियां मिलती हैं। बिना लेट फीस के अभ्यर्थी 26 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जानें Application Fee?
SC/ST/ दिव्यांग श्रेणी के लिए आवेदन फीस 1000 रुपए है। अन्य सभी कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2000 रुपए है। फीस ऑनलाइन के माध्यम से जमा की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते है।
GATE 2026 के लिए इन तारीखों पर रखें विशेष ध्यान
- आवेदन प्रक्रिया शुरू: 28 अगस्त, 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क के): 26 सितंबर, 2025
- विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर, 2025
- परीक्षा तिथियां: 7, 8, 14 और 15 फ़रवरी, 2026
- परिणाम घोषणा: 19 मार्च, 2026
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट iitg.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
- अब मेल आईडी और फोन नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- एप्लीकेशन फाॅर्म भरें और डिटेल दर्ज करें।
- सभी आवश्यक डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करें और सबमिट करें
ये भी पढ़े : ICSI CS June 2025 : आज घोषित होंगे नतीजे, यहां देखें पूरी जानकारी

