Delhi University : जिन बच्चों ने DU से पढ़ाई की हुई है और वे किसी वजह से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाएं थे तो उन बच्चों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के उन छात्रों के लिए खुशखबरी है जिन्होंने किसी कारणवश अपनी स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) या प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। डीयू ने एक बार फिर स्पेशल चांस का ऐलान किया है। मतलब है कि पुराने छात्र अब अपनी अधूरी डिग्री पूरी कर पाएंगे।
दरअसल, यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी छात्रों को तीन बार यह अवसर मिल चुका है और अब चौथी बार आवेदन प्रक्रिया खोली गई है। यह स्पेशल चांस डीयू के शताब्दी वर्ष (2022) के विशेष कार्यक्रम का हिस्सा है। जिन छात्रों की डिग्री अधूरी रह गई है, वे अधिकतम चार पेपरों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के बाद कॉलेज, फैकल्टी और विभाग स्तर पर इसकी पुष्टि और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 19 सितंबर तक पूरी की जाएगी।
कब तक करना होगा आवेदन?
डीयू की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
जानें पूरी जानकारी
आवेदन की अंतिम डेट 15 सितंबर है। वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 19 सितंबर तक चलेगी। फीस जमा होने के बाद किसी भी हालत में रिफंड नहीं होगा।छात्र अधिकतम चार पेपर के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।
इस स्पेशल चांस के लिए छात्रों को प्रति पेपर 3,000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी और एक बार जमा होने के बाद इसे किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। जो छात्र पहले के स्पेशल चांस (चांस-1, 2 और 3) में शामिल हुए थे लेकिन अब भी डिग्री पूरी नहीं कर पाए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्रों को प्रति पेपर 5,000 रुपये शुल्क देना होगा।
ये भी पढ़े : शुभांशु शुक्ला ने शेयर किया अनुभव, बोले- असल उड़ान का एक्सपीरियंस ही अलग…

