DRDO Recruitment 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
कुल 195 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 195 पद भरे जाएंगे। इनमें शामिल हैं:
- ग्रैजुएट अप्रेंटिस: 40 पद
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस: 20 पद
- आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस: 135 पद
यह अवसर विशेष रूप से फ्रेशर्स और रिसर्च फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है।
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
- ग्रैजुएट अप्रेंटिस: संबंधित ब्रांच में बीई या बीटेक डिग्री।
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस: संबंधित विषय में डिप्लोमा।
- आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस: फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, मैकेनिक डीजल, ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, लाइब्रेरी असिस्टेंट और COPA जैसे ट्रेड्स में आईटीआई सर्टिफिकेट।
साथ ही, केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 2021 से 2025 के बीच ग्रैजुएट, डिप्लोमा या आईटीआई पूरा किया हो और कम से कम 70% अंक प्राप्त किए हों।
आयु सीमा और स्टाइपेंड
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 24 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी)
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹8,000 से ₹9,000 तक का स्टाइपेंड मिलेगा। चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी कौशल पर आधारित होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 वर्ष की होगी।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- बीई/बीटेक उम्मीदवार: nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें।
- आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस उम्मीदवार: apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपना एनरोलमेंट आईडी चुनें।
- मांगी गई जानकारी भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

