UP Board 10th 12th Compartment Exam 2025: यूपी बोर्ड की इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 26 जुलाई को होगी। इससे पहले 19 जुलाई को होनी थी। 23 जुलाई को शिवरात्रि है तो जलाभिषेक और कांवर यात्रा के दौरान भीड़ और यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए कई जिलों से परीक्षा आगे करने की मांग की गई थी। किसी परीक्षार्थी की परीक्षा छूट न जाए, ये देखते हुए 10वीं-12 वीं की इम्प्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा अब 26 जुलाई होगी।
परीक्षा का समय
हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा:
- दिनांक: 26 जुलाई 2025
- समय: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक
इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा:
- दिनांक: 26 जुलाई 2025
- समय: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक
इन चीजों का रखा जाएगा ख्याल
- सभी परीक्षाएं जिला मुख्यालय पर डीआईओएस द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी। केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
- परीक्षा केंद्र में केवल अभ्यर्थी, केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
- केंद्रों पर अनावश्यक भीड़भाड़ से बचने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्टवॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
- प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर युक्त राउटर लगाए जाएंगे जो पूरी तरह कार्यात्मक होंगे। प्रश्नपत्रों को डबल लॉक वाले स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।
Amarnath Yatra 2025: पहलगाम रूट पर फेल हुआ बस का ब्रेक, बसों के टकराने से 36 घायल
जगन्नाथ रथयात्रा 2025 का समापन आज, मोदी पहुंचे अर्जेंटीना, मौसम का हाल समेत जानिए आज की बड़ी ख़बरें

