होम = News Latest = मिडिल ईस्ट में CBSE 12वीं परीक्षाएं स्थगित, 10वीं बोर्ड रद्द, छात्रों की सुरक्षा को बनाया पहली प्राथमिकता

मिडिल ईस्ट में CBSE 12वीं परीक्षाएं स्थगित, 10वीं बोर्ड रद्द, छात्रों की सुरक्षा को बनाया पहली प्राथमिकता

CBSE Postpones 12th Exams In Middle East: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक अहम निर्णय लिया है। CBSE ने 9, 10 और 11 मार्च 2026 को मिडिल ईस्ट के कई देशों में आयोजित होने वाली 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी, लेकिन छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में रहें।

परीक्षाएं पूरी तरह रद्द

बोर्ड ने यह भी कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए 7 से 11 मार्च 2026 तक होने वाली 10वीं की परीक्षाएं पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। इस फैसले का असर बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के CBSE स्कूलों पर होगा। CBSE बोर्ड 10 मार्च 2026 को सुरक्षा और स्थिति की समीक्षा करेगा, जिसके बाद 12वीं की आगामी परीक्षाओं की नई तिथियों का ऐलान किया जाएगा। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे घर पर पढ़ाई जारी रखें और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी नियमित रूप से स्कूल से लें।

CBSE का यह कदम छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का उदाहरण है, ताकि कोई भी जोखिम उनकी पढ़ाई और जीवन पर असर न डाल सके।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Final: अहमदाबाद में म्यूजिक और क्रिकेट का संगम, क्लोजिंग सेरेमनी में ग्लोबल स्टार्स करेंगे धमाका! देखें परफॉर्मर लिस्ट

बंगाल