होम = जॉब एंड एजुकेशन = CBSE बोर्ड परीक्षा इन विद्यार्थियों के लिए और होगी आसान, इस पोर्टल पर अपलोड करें ये डिटेल्स

CBSE बोर्ड परीक्षा इन विद्यार्थियों के लिए और होगी आसान, इस पोर्टल पर अपलोड करें ये डिटेल्स

CBSE Board Exam : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए दिव्यांग और विशेष ज़रूरतों वाले बच्चों (CWSN) के रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसका उद्देश्य यह है कि जिन छात्रों को पढ़ाई और परीक्षा में अतिरिक्त सहयोग या विशेष सुविधा की ज़रूरत होती है, उन्हें परीक्षा के समय पूरी मदद मिल सके और वे बिना किसी दिक्कत के परीक्षा दे सकें।

कहां करें रजिस्ट्रेशन

CBSE ने देशभर के सभी संबद्ध स्कूलों को आदेश दिया है कि वे अपने यहां पढ़ने वाले दिव्यांग और विशेष ज़रूरत वाले छात्रों का निर्धारित समय सीमा के भीतर “परिक्षा संगम (Pariksha Sangam) पोर्टल” पर रजिस्ट्रेशन करें। इसके साथ ही स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वे सही दस्तावेज़ और मेडिकल सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपलोड करें।

यह प्रक्रिया 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) से शुरू होकर 22 सितंबर 2025 (सोमवार) रात 11:59 बजे तक चलेगी. सभी स्कूलों को सुनिश्चित करना होगा कि वे पात्र छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा करें, ताकि उन्हें परीक्षा के समय सभी जरूरी सुविधाएं समय पर मिल सकें.

ये भी पढ़े : NIRF Rankings 2025: एक बार फिर इस इंस्टीट्यूट का नाम आया BEST संस्थान में, जानें इस साल के टॉप कॉलेजेस

विशेष इंतजाम

इसका फायदा यह होगा कि परीक्षा केंद्र पहले से तैयार रहेंगे और छात्रों को अतिरिक्त समय, अलग बैठने की व्यवस्था, राइटर (सहायक लेखक) की सुविधा या अन्य विशेष इंतजाम तुरंत मिल सकेंगे.

स्कूलों के इन नियमों को करना होगा पालन

  • छात्रों को पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों की सूची में पात्र छात्रों को चिन्हित करना होगा.
  • मेडिकल सर्टिफिकेट या विकलांगता प्रमाण पत्र को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा.
  • प्रत्येक छात्र की जरूरत और उनकी स्थिति के अनुसार परीक्षा में दी जाने वाली सुविधाओं का चयन करना होगा.
  • CBSE द्वारा दिए गए मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करना जरूरी है.
Tags : CBSE

बंगाल