होम = जॉब एंड एजुकेशन = Bihar Junior Resident Vacancy 2026: बिहार में जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, सरकारी डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका; जानें कैसे भरें फॉर्म

Bihar Junior Resident Vacancy 2026: बिहार में जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, सरकारी डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका; जानें कैसे भरें फॉर्म

Bihar Junior Resident Vacancy 2026: सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पतालों में जूनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद / राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त MBBS डिग्री होनी चाहिए।

आवेदनकर्ता भारतीय नागरिक होना चाहिए।

आयु सीमा:

सामान्य वर्ग पुरुष: अधिकतम 37 वर्ष

सामान्य वर्ग महिला: अधिकतम 40 वर्ष

पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग: अधिकतम 40 वर्ष

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: अधिकतम 42 वर्ष

दिव्यांग उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 10 वर्ष की छूट

आयु की गणना 7 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। स्टेप्स इस प्रकार हैं: bceceboard.bihar.gov.in पर विजिट करें।

होमपेज पर Online Application Forms > Online Portal of Junior Resident under Health Dept पर क्लिक करें।

मांगी गई बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

अन्य सभी डिटेल्स भरकर फॉर्म पूरा करें।

निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

भर्ती का विवरण

कुल रिक्त पद: 1445

महिलाओं के लिए आरक्षित: 35% पद

चयन प्रक्रिया: मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर

वेतन: 65,000 रुपये प्रति माह

टेन्योर: एक वर्ष