Shibu Soren Death : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का सोमवार की सुबह 8:56 बजे निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके बेटे औऱ मुख्यमंत्री हेमत सोरेन ने खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया है। बता दें कि वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे।
राज्यसभा के वर्तमान सांसद शिबू सोरेन के निधन पर सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही 5 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, श्री शिबू सोरेन जी, झारखंड के उन कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने जीवन भर समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर आदिवासी समुदाय के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया। वे हमेशा जमीन और जनता से जुड़े रहे। मेरा उनसे पुराना परिचय था। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख पहुंचा है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!’
भाजपा नेता मंजू कुमारी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कहा, ‘वे झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ थे। उनके निधन से क्षति हुई है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं…’
ये भी पढ़े : पीएम मोदी और अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म