Shibu Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी परेशानियों के कारण शिबू सोरेन को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी समस्या के चलते उन्हें एक महीने से ज्यादा के समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़ें: “मैं उन्हें याद दिला दूं…”, धमकाने वाले आरोप पर रोहन जेटली का राहुल गांधी पर पलटवार
81 वर्षीय शिबू सोरेन का लंबे समय से अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 जून को अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने पर कहा था कि उन्हें हाल ही में यहां भर्ती कराया गया था। हम उनसे मिलने आए थे। उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की जांच की जा रही है। बता दें कि शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हैं। उन्हें पार्टी के संस्थापक और संरक्षक के रूप में भी जाना जाता है।
यह भी देखें: Viral Videos : देखिए सोशल मीडिया की कुछ वायरल वीडियो। Socila Media। Top News