होम = State = उत्तराखंड = उत्तराखंड-हिमाचल में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, भागीरथी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, हर्षिल बाजार खाली

उत्तराखंड-हिमाचल में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, भागीरथी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, हर्षिल बाजार खाली

Uttarakhand-Himachal Pradesh : उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश इन दिनों भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नदियों और नालों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ा दिया है। उत्तरकाशी जिले में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर हर्षिल बाजार और आसपास के इलाकों को खाली करा दिया।

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार मूसलधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण नदियों और नालों में पानी का बहाव तेज हो गया है। उत्तरकाशी जिले में बह रही भागीरथी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से खतरे की घंटी बज गई। वहीं हिमाचल में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जलस्तर में तेज बढ़ोतरी देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। धराली और आसपास के इलाकों में सड़कें बुरी तरह टूट चुकी हैं, जिससे राहत कार्यों में बाधा आ रही है

हर्षिल बाजार और आस-पास की जगह खाली करवाई

हर्षिल बाजार और उसके आस-पास के क्षेत्रों को खाली कराने का निर्णय लिया गया, ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके। वहीं रोड खराब होने के कारण राहत कार्य में घोड़े एवं गधे की मदद ली जा रही है। ऐसे में घोड़े एवं गधे राहत दल के लिए एक अहम सहारा बन गए है।

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन

भारी बारिश के कारण धाराली, हर्षिल और अन्य ऊपरी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर मलबा गिरने से सड़कों का संपर्क टूट गया है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़े : मानसून सत्र में गूंजेगा ‘विकसित यूपी’ का सपना, 25 साल का विजन प्लान पर 24 घंटे मंथन

हिमाचल में भी बंद हुए कई मार्ग

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का असर साफ देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार से गुरुवार तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते कई सड़कें भूस्खलन और मलबा गिरने के कारण बंद हैं। जिससे पुरी तरह यातायात बंद हो गया है। निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

ये भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के इन शहरों में रहने से होती है जेब ज्यादा ढीली, देखिए महंगे शहर की पूरी लिस्ट

लोगों से अपील

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और टूरिस्टों को चेतावनी दी है कि वे नदी किनारे या भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाएं। आपदा प्रबंधन टीमें और बचाव दल लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके।