Gaurav gogoi pakistan link: असम के पूर्व सीएम तरूण गोगोई के बेटे और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर प्रदेश के सीएम हिमंत हिमंत बिस्वा सरमा ने कथित पाकिस्तान से कनेक्शन होने का आरोप लगाया है। रविवार को सीएम हिमंत ने कहा है कि राज्य सरकार ने इस मामले में जांच के लिए गृह मंत्रालय को सौंपने का फैसला लिया है। मामले में सांसद गौरव गोगोई के अलावा उनकी पत्नी एलिज़ाबेथ और पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख का नाम सामने आया है। सीएम हिमंत का कहना है कि पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आए।
गठित एसआईटी की रिपोर्ट को राज्य सरकार केंद्र को भेजगी
सीएम हिमंत ने कहा एसआईटी की रिपोर्ट और मामले जांच के आधार बिंदु दोनों को ही केंद्र सरकार को भेजा गया है। उनका कहना है कि अब ये मामला पर्सनल ना होकर नेशनल सिक्युरिटी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई अपने साथ युवाओं को लेकर पाकिस्तान दूतावास गए थे और वो पिक्चर वायरल हुई। वहां उन्होंने काफ़ी समय बिताया । इस पिक्चर को देखकर मुझे यकीन नहीं हुआ था ।
ये भी पढ़ें: बीजेपी के हिमंत सरमा या कांग्रेस के गौरव गोगोई… असम में CM पद के लिए पहली पंसद कौन, सर्वे में पता चल गया
CM ने गौरव की पत्नी पर लगाया है गंभीर आरोप
असम सीएम हिमंत शर्मा ने कहा कि पाकिस्तानी कंपनी ने गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ को नौकरी दी और फिर उनका भारत तबादला कर दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सैलरी का भुगतान अली तौकीर शेख ने किया। उन्होंने यह भी कहा, “गौरव की पत्नी एलिजाबेथ भारत से संबंधित विभिन्न जानकारियां जुटाती थीं और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थीं।” हिमंत शर्मा ने दावा किया कि भारतीय कंपनी में काम करते हुए गौरव की पत्नी एलिजाबेथ ने छह बार इस्लामाबाद की यात्रा की। इसके अलावा एक अन्य गैर सरकारी संगठन में शामिल होने के बाद उन्होंने तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की। हिमंत शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव की पत्नी अपनी पाकिस्तान यात्रा को गोपनीय रखने के लिए अटारी सीमा से होकर ही जाती थीं। इस दौरान विमान का इस्तेमाल नहीं किया।
अली तौकीर शेख को लेकर सीएम हिमंत ने क्या कहा
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अली तौकीर शेख खुद को पर्यावरणविद बताता है, लेकिन असल में वह भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि जैसे मुद्दों पर पाकिस्तान के पक्ष में काम करता रहा है। उन्होंने दावा किया कि अली तौकीर शेख कम से कम 18 बार भारत आ चुका है, जो अपने आप में सवाल खड़े करता है।
ये भी पढ़ें: “राहुल गांधी भूल गए कि वो खुद…” कांग्रेस नेता के बयान पर हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार

