Rajpal Yadav News: चेक बाउंस के मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने बीते दिनों 5 फरवरी को दिल्ली के तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। अब उनका सरेंडर किए जाने को लेकर एक भावुक बयान सामने आया है। बता दें कि कोर्ट ने एक्टर राजपाल को पैसों की व्यवस्था करने का समय दिया था लेकिन रकम ज्यादा होने के चलते वह रकम जमा करने में असफल रहे। मामले में कोर्ट ने उनकी आखिरी याचिका को खारिज कर दिया था। आइये जानते हैं राजपाल से जुड़ा यह मामला क्या है और उनका लोगों ने सपोर्ट किया है।
राजपाल ने कहा मुझे कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा
तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल ने भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा कहा, “सर, मैं क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं और कोई रास्ता भी नजर नहीं आ रहा। यहां हम सब बिल्कुल अकेले हैं, मेरे कोई दोस्त भी नहीं हैं। लगता है इन मुश्किलों से मुझे खुद ही लड़ना पड़ेगा।”
16 साल पहले अपनी फिल्म के लिए 5 करोड़ का लिया था लोन
एक्टर राजपाल ने बतौर निर्देश ‘अता पता लापता’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए राजपाल ने वर्ष 2010 में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया। लेकिन फिल्म फ्लॉप होने से राजपाल परेशान हुए। यहां तक लोन के एवज में दिए गए पत्नी चेक बाउंस हो गए। वर्ष 2018 में धारा 138 के तहत केस दर्ज हुआ। इस दौरान 6 माह की सजा सुनाई गई लेकिन उन्हें कोर्ट से स्टे मिल गया। लोन की रकम अब ब्याज के साथ बढ़कर 9 करोड़ हो गई। राजपाल कुछ रकम ही चुका पाए और इस बीच कोर्ट ने उनकी आखिरी याचिका ठुकरा दी।
राजपाल के मामले में आगे क्या होगा
हाई कोर्ट से राहत ना मिलने के बाद अब राजपाल यादव को सजा का सामना करना होगा। यह मामला फिल्म इंडस्ट्री में फाइनेंशियल प्लानिंग और लीगल रिस्क पर भी सवाल खड़े करता है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अभिनेता जल्द ही इस मुश्किल दौर से उबरकर फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।
सोनू सूद ने किया सपोर्ट
ऐक्टर सोनू सूद ने कहा कि राजपाल एक बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, जिन्होंने सालों तक अपने यादगार किरदारों से सिनेमा को समृद्ध किया है। कभी-कभी हालात कलाकार की क्षमता से नहीं, बल्कि वक्त की कठोरता से मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें नई फिल्म का हिस्सा बनाया जा रहा है और दी जाने वाली छोटी साइनिंग अमाउंट दान नहीं, बल्कि सम्मान के तौर पर होगी, जिसे आगे के काम में एडजस्ट किया जाएगा।

