Deepika Daughter’s Birthday : बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी बेटी दुआ संग मदरहुड का आनंद ले रही हैं। हाल ही में दीपिका और रणवीर सिंह की लाडली ने अपना पहला जन्मदिन मनाया। इस खास मौके की झलक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जहां उन्होंने अपनी नन्ही प्रिंसेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं।
ऐसे सेलिब्रेट किया बेटी का पहला बर्थडे
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। 8 सितंबर 2024 को एक साल की हुई दुआ के लिए दीपिका ने घर पर खुद चॉकलेट केक बनाया और उसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा – “मेरी प्रेम भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बनाना!”
8 सितंबर को बनें माता-पिता
8 सितंबर 2024 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बने और उनकी बेटी दुआ का जन्म हुआ। इस खुशखबरी को दोनों ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा – “8.9.2024 को बेबी गर्ल का स्वागत है… दीपिका और रणवीर।” इससे पहले, फरवरी 2024 में ही इस कपल ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया था कि वे पेरेंट्स बनने वाले हैं। यानी फैन्स पहले से इस पल का इंतजार कर रहे थे और 8 सितंबर को आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ।
कपल्स ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उनकी बेटी का नाम 1 नवंबर 2024 को दुआ रखा गया है। उन्होंने कहा कि “दुआ” शब्द का अर्थ है “एक प्रार्थना” और इसका मतलब है कि उनकी बेटी “हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर” है।
कब शादी के बंधन में बंधे थे दीपिका-रणवीर
रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में लेक कोमो में एक इंटीमेट फंक्शन में शादी की थी और इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। शादी के पांच साल बाद कॉफ़ी विद करण पर, उन्होंने अपनी शादी के वीडियो की एक झलक भी दिखाई थी। दीपिका और रणवीर को 2013 में “गोलियों की रासलीला राम-लीला” के सेट पर प्यार हो गया था. अउन्होंने इटली के लेक कोमो में पारंपरिक कोंकणी हिंदू और सिख आनंद कारज समारोहों में शादी की थी।

