होम = मनोरंजन = Dharmendra Religion: जब ड्रीम गर्ल के लिए दिलावर ख़ान बन गए धर्मेंद्र, हेमा मालिनी से शादी के लिए बदल लिया धर्म ?

Dharmendra Religion: जब ड्रीम गर्ल के लिए दिलावर ख़ान बन गए धर्मेंद्र, हेमा मालिनी से शादी के लिए बदल लिया धर्म ?

by | Nov 24, 2025 | मनोरंजन

Dharmendra Religion: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है, उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है, धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आपको बता दें किं हिंदी सिनेमा के सबसे हैंडसम हीरो में एक रहे धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी से शादी की थी और दोनों परफेक्ट कपल कहलाते थे, हालांकि हेमा से मिलने से पहले धर्मेंद्र शादीशुदा और चार बच्चो के पिता थे लेकिन फिर भी उनका दिल हेमा मालिनी की खूबसूरती के आगे हार गया।

धर्मेंद्र ने पहली पत्नी को नहीं दिया था तलाक

धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर, जिनसे उनकी शादी 19 साल की उम्र में 1954 में, फिल्मी दुनिया में आने से पहले हो गई थी उनको छोड़ा नहीं। साल 1980 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी रचाई जिसके बाद ये अफवाह फैल गई कि धर्मेंद्र ने बिना पहली बीवी को तलाक दिए हेमा से शादी की है लेकिन ऐसा हिंदू धर्मं में संभव नहीं है इसलिए उन्होंने शादी करने से पहले इस्लाम धर्म अपनाया है।

क्या धर्मेंद्र ने अपनाया था इस्लाम?


धर्मेंद्र ने अपना नाम ‘दिलावर खान’ और हेमा मालिनी ने ‘आयशा बीवी’ कर लिया, हालांकि इस बारे में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने कभी भी खुलकर बातें नहीं कीं लेकिन 2004 में, एक राजनीतिक रैली के दौरान, जब अफवाहें फिर से फैलने लगीं, तो धर्मेंद्र ने दावा किया था कि ‘वह हिंदू हैं और उनका परिवार आर्य समाजी है।’

2004 से 2009 तक सांसद रहे धर्मेंद्र


धर्मेंद्र ने 2004 से 2009 तक राजस्थान के बीकानेर का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय जनता पार्टी से भारतीय संसद (लोकसभा) के सदस्य के रूप में काम किया, वो इन दिनों अपना ज्यादा वक्त फार्म हाउस में बिताते थे, वो अक्सर वहां की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपडेट करते रहते थे।

ये भी पढ़ें- Dharmendra Net Worth:100 एकड़ का फार्महाउस.. 12 एकड़ में रिसोर्ट, अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए धर्मेंद्र !

बंगाल